साहिबगंज: हावड़ा मुख्यालय से आए सीएमपीई (डी एंड डीएम) राकेश कुमार ने शुक्रवार को साहिबगंज में राहत दुर्घटना यान (एआरटी), 140 टन बीडी क्रेन एवं डेमू शेड का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, उपकरणों की उपलब्धता, रखरखाव व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियों में तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एएमई/साहिबगंज पवन कुमार सिंह, आईसी/सी एंड डब्ल्यू गुरुदेव प्रसाद साह, आईसी/टीएल पी.के. मंडल, आईसी/एआरटी रिजवान अहमद, आईसी/सिक लाइन/सी एंड डब्ल्यू सुभाष पासवान, आईसी/रेक मेंटेनेंस/सी एंड डब्ल्यू राहुल कुमार लाल, आईसी/140 टन बीडी क्रेन अभिषेक कुमार सहित तकनीशियन राजन कुमार, अशोक कुमार राम, राजेश कुमार, विजय कुमार, मनोज कुमार एवं कुंदन कुमार उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राहत दुर्घटना यान, 140 टन बीडी क्रेन तथा डेमू शेड की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन एवं बेहतर रखरखाव के लिए साहिबगंज राहत दुर्घटना यान (एआरटी) की टीम को प्रोत्साहन स्वरूप 5,000 रुपये की नगद राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर राकेश कुमार ने कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए संसाधनों के साथ-साथ कर्मियों की तत्परता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।




