राजमहल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को राजमहल शहर के गांधी चौक स्थित बापू की प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, अंचलाधिकारी मो. युसूफ, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख एवं कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा वार्ड पार्षद राजकुमार मंडल, अनिता बसाक, उज्जवल हलदार, बरकत शेख, अमीर मंडल, पार्षद प्रतिनिधि अजय चौधरी, मो. अयुब शेख सहित अन्य लोगों ने भी बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने गांधीजी के विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



