साहिबगंज के गौशाला मेला में हुई अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता में नेपाल और यूपी के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया. जूनियर और सीनियर वर्ग में विजेताओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
साहिबगंज. झारखंड प्रदेश यादव महासभा की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को नेपाल और उत्तर प्रदेश के पहलवानों का दबदबा कायम रहा. गौशाला मेला परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव, कार्यकारी अध्यक्ष रामाशीष यादव एवं प्रधान महासचिव इन्द्रजीत यादव को पगड़ी पहनाकर किया गया. प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव पहलवानों का मनोबल बढ़ाते रहे. देर शाम तक अखाड़े में कुश्ती के मुकाबले जारी रहे.
रेफरी की भूमिका में रहे ये पहलवान
प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका सुरेन्द्र यादव, चन्द्रभूषण यादव, बास्कीनाथ यादव एवं राजन सिंह ने निभाई. मंच संचालन राजेश यादव ने किया. मौके पर बनारस यादव, दारा सिंह यादव, बास्कीनाथ यादव, करण यादव, अशोक यादव, टुनटुन यादव, कृष्णा शर्मा, विवेक यादव, योगेश यादव, नंदन यादव, बुधन यादव, रामचन्द्र यादव सहित हजारों दर्शक मौजूद थे.

जूनियर वर्ग के विजेता पहलवान
जूनियर वर्ग में नीतिश यादव गोविन्दपुर, लवकुश यादव महादेवगंज, आशीष ठाकुर महादेवगंज, राहुल कुमार यादव शोभनपुर भटठा, गौतम कुमार महादेवगंज, छोटू कुमार महादेवगंज, सचिन कुमार बाजिदपुर, शिवम यादव भटठा, लवकुश कुमार महादेवगंज, राहुल कुमार यादव शोभनपुर और निखिल कुमार महादेवगंज विजेता रहे.
सीनियर वर्ग के विजेता पहलवान
सीनियर वर्ग में महावीर थापा नेपाल, नीतिश कुमार बाखलपुर, विनोद यादव महादेवगंज, विराट चंदौली चंदौली, बल्लभ कुमार साहिबगंज, सूरज बाखरपुर, अंकुश कुमार मनिहारी, गौतम कुमार भागलपुर, अमित पहलवान गाजीपुर, अंग्रेज यादव बाखरपुर, मोहित पहलवान बाखरपुर, उदयवीर यादव गाजीपुर, प्रमोद पहलवान गाजियाबाद, बबन यादव महादेवगंज, समीर कानपुर, प्रिंस यादव कटिहार और लखी थापा नेपाल विजेता रहे.



