झारखंड स्थापना दिवस पर एआईएमआईएम नेता अकील अख्तर को राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन ने सम्मानित किया. सीएम ने उनके योगदान की सराहना की.
बरहरवा : झारखंड स्थापना के 26वें वर्षगांठ समारोह 2026 के अवसर पर पाकुड़ के पूर्व विधायक एवं एआईएमआईएम (AIMIM) पार्टी के संथाल परगना प्रभारी अकील अख्तर को सम्मानित किया गया. समारोह में झारखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें सम्मान प्रदान किया. अकील अख्तर को मिला यह सम्मान उनके सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उनके सम्मानित होने से पाकुड़ सहित पूरे संथाल परगना क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
ये संथाल परगना की जनता का सम्मान
सम्मान प्राप्त करने के बाद अकील अख्तर ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पाकुड़ और संथाल परगना की जनता का सम्मान है. जनता के अधिकार, सम्मान, विकास और सामाजिक न्याय की आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता रही है. उन्होंने कहा कि सम्मान मिलने से जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं.
वे आगे भी क्षेत्र के विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे तथा संथाल परगना की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.



