राजमहल में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारना और आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना है.
राजमहल। अनुमंडलीय अस्पताल के सभागार में गुरुवार को स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू ने की. इसमें राजमहल प्रखंड के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ), एएनएम, एमपीडब्ल्यू और सहियाओं ने भाग लिया.
कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर
प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यक्षमता और कौशल विकसित करने पर जोर दिया गया. इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और आम लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है. स्वास्थ्यकर्मियों को अपने कार्यक्षेत्र में दक्षता बढ़ाने और जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया.
मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.




