• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • पटना
  • Uncategorized
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > जमशेदपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन: मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सड़क पर उतरी Congress

जमशेदपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन: मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सड़क पर उतरी Congress

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/28 at 11:41 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

जमशेदपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय का घेराव किया।

जमशेदपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जमशेदपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला निर्वाचन कार्यालय सह उपायुक्त (DC) कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। 

Contents
बूथ बदलाव से भ्रम की स्थिति पारदर्शिता और समाधान की मांग 

इस दौरान कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और एनएसयूआई (NSUI) के छात्र नेताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के जमकर नारे लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका।

प्रदर्शन के दौरान उत्तेजित कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के मुख्य गेट को खोलकर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की, जिससे कुछ समय के लिए परिसर के बाहर अफरातफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने से परिसर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े किए। 

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि निर्वाचन आयोग की लापरवाही का खामियाजा आम मतदाताओं को भुगतना पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में कई लोगों के नाम और विवरण में भारी गड़बड़ियां सामने आई हैं। 

कई मतदाताओं के नाम के आगे अंग्रेजी के दो-तीन अतिरिक्त अक्षर जुड़ गए हैं। इसमें आम लोगों की कोई गलती नहीं है, फिर भी आयोग द्वारा उन्हें बेवजह नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिससे लोग मानसिक रूप से परेशान हैं।

बूथ बदलाव से भ्रम की स्थिति 

कांग्रेस नेताओं ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची और वर्तमान मतदाता सूची के बूथ विवरण में आए अंतर का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। 

उन्होंने कहा कि पुराने और नए बूथों के विवरण में अंतर होने के कारण आम मतदाताओं के साथ-साथ चुनाव कर्मियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

पारदर्शिता और समाधान की मांग 

नोटिस मिलने के बाद कई मतदाता यह समझ ही नहीं पा रहे हैं कि मतदाता सूची में उनका नाम किस स्थिति में है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सबसे महत्वपूर्ण है। 

मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियों और भेजे जा रहे नोटिसों का त्वरित और स्पष्ट समाधान होना चाहिए, ताकि किसी भी वैध मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित न होना पड़े और न ही उसे अनावश्यक परेशानी उठानी पड़े।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मरीन ड्राइव हादसे में मंत्री की बेटी की मौत के बाद परिहवन मंत्रालय सख्त, झारखंड में सड़क पर पार्किंग की तो खैर नहीं
Next Article बिंदल मॉल गोलीकांड का रायपुर कनेक्शन: कार खराब हुई तो हत्थे चढ़े टीटू शर्मा और मनोज सरकार, वर्चस्व की रंजिश में हुई थी फायरिंग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, बिना टिकट दर्शकों को आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश
September 28, 2026
नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा
September 28, 2026
Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?
September 28, 2026
बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ: PPP मोड पर बनेगा अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
September 28, 2026

You Might Also Like

झारखंडखेलकूदरांची

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, बिना टिकट दर्शकों को आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश

By Priyanka Kumari
झारखंड

SAIL निदेशक मंडल में सदस्यों का गंभीर संकट, प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें

By Priyanka Kumari
झारखंड

सेलकर्मियों के बोनस बैठक से निर्वाचित यूनियन नेता बाहर, कामगारों में निराशा

By Priyanka Kumari
झारखंड

EPFO के नए नियम: जॉबलेस के लिए पीएफ का पैसा निकालना हुआ आसान, बोकारो के लाखों कर्मचारियों को फायदा

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?