• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • पटना
  • Uncategorized
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > मरीन ड्राइव हादसे में मंत्री की बेटी की मौत के बाद परिहवन मंत्रालय सख्त, झारखंड में सड़क पर पार्किंग की तो खैर नहीं

मरीन ड्राइव हादसे में मंत्री की बेटी की मौत के बाद परिहवन मंत्रालय सख्त, झारखंड में सड़क पर पार्किंग की तो खैर नहीं

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/28 at 11:34 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में हुए सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत के बाद परिवहन विभाग सख्त हो गया है। परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने राज्यभर में सड़क किनारे अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाने और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

रांची। जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की टक्कर में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत की घटना के बाद परिवहन विभाग ने सड़क पर वाहनों की पार्किंग को लेकर सख्ती शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से राज्यवासियों से मुख्य सड़क और सहायक सड़कों पर वाहन पार्क नहीं करने की अपील की है। मंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्तों से इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) और मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआइ) की सेवाएं लेने को कहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आज से सड़क पर वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। दीपक बिरुवा ने कहा कि मुख्य और सहायक सड़कों पर वाहनों की पार्किंग से आवागमन बाधित होता है तथा दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने गैराज और वाशिंग सेंटर संचालकों के साथ युवाओं से भी सड़क का इस्तेमाल पार्किंग के रूप में नहीं करने की अपील की। मरीन ड्राइव हादसे में चार की गई थी जान

जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में 24 सितंबर की तड़के सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक कार की टक्कर हो गई थी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह भी शामिल थीं। घटना के बाद सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों और यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे।

इसी पृष्ठभूमि में परिवहन मंत्री की ओर से राज्यभर में सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई का संदेश दिया गया है। उपायुक्तों को स्थानीय स्तर पर अभियान चलाकर डीटीओ और एमवीआइ के माध्यम से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मंत्री ने राज्यवासियों से अपील की है कि सड़क को आवागमन के लिए खुला रखें और वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें, ताकि यातायात बाधित होने तथा दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रांची स्टेशन से अगवा 4 वर्षीय विवान साहिबगंज से बरामद, 6 गिरफ्तार; झारखंड में बच्चा चोरी का बड़ा सिंडिकेट
Next Article जमशेदपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन: मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सड़क पर उतरी Congress
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, बिना टिकट दर्शकों को आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश
September 28, 2026
नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा
September 28, 2026
Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?
September 28, 2026
बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ: PPP मोड पर बनेगा अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
September 28, 2026

You Might Also Like

झारखंडखेलकूदरांची

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, बिना टिकट दर्शकों को आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश

By Priyanka Kumari
झारखंड

SAIL निदेशक मंडल में सदस्यों का गंभीर संकट, प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें

By Priyanka Kumari
झारखंड

सेलकर्मियों के बोनस बैठक से निर्वाचित यूनियन नेता बाहर, कामगारों में निराशा

By Priyanka Kumari
झारखंड

EPFO के नए नियम: जॉबलेस के लिए पीएफ का पैसा निकालना हुआ आसान, बोकारो के लाखों कर्मचारियों को फायदा

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?