• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • पटना
  • Uncategorized
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > बिंदल मॉल गोलीकांड का रायपुर कनेक्शन: कार खराब हुई तो हत्थे चढ़े टीटू शर्मा और मनोज सरकार, वर्चस्व की रंजिश में हुई थी फायरिंग

बिंदल मॉल गोलीकांड का रायपुर कनेक्शन: कार खराब हुई तो हत्थे चढ़े टीटू शर्मा और मनोज सरकार, वर्चस्व की रंजिश में हुई थी फायरिंग

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/28 at 11:50 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

जमशेदपुर के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसआईटी ने फायरिंग की साजिश में शामिल चार आरोपियों को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया है।

जमशेदपुर। जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

Contents
ऐसे हत्थे चढ़े आरोपी बंगाल से छत्तीसगढ़ तक एसआईटी की छापेमारी 11 राउंड फायरिंग में घायल हुए थे चार लोग चार मुख्य शूटरों को सरगुजा पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लियाचेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलतावर्चस्व की रंजिश में हुई थी फायरिंगजमशेदपुर पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया जारी

विशेष जांच टीम (SIT) ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग की साजिश में शामिल चार आरोपियों को छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित एक टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में परसुडीह निवासी टीटू शर्मा, मनोज सरकार, शंकर मुंडा और सिदगोड़ा निवासी दीपू ओझा शामिल हैं।

ऐसे हत्थे चढ़े आरोपी 

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी दो गाड़ियों में सवार होकर शहर से बाहर भाग निकले थे। हालांकि, रास्ते में एक गाड़ी खराब हो गई, जिसके बाद चारों आरोपी दूसरी गाड़ी में सवार होकर रायपुर की ओर बढ़ने लगे। 

पुलिस को उनकी गतिविधियों की सटीक जानकारी मिलते ही रायपुर टोल प्लाजा के पास घेराबंदी की गई और चारों को दबोच लिया गया। पुलिस अब इनसे कड़ी पूछताछ कर वारदात में प्रयुक्त हथियारों के स्रोत और मुख्य हमलावरों का सुराग जुटा रही है।

बंगाल से छत्तीसगढ़ तक एसआईटी की छापेमारी 

घटना के तुरंत बाद एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देशन में एक एसआईटी (SIT) का गठन किया गया था। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ हमलावरों के भागने के रास्तों की गहन पड़ताल की। 

जांच के दौरान आरोपियों के बंगाल और छत्तीसगढ़ की ओर भागने के इनपुट मिले, जिसके बाद तकनीकी सर्विलांस के आधार पर रायपुर टोल प्लाजा पर यह त्वरित कार्रवाई की गई। जमीन और रेलवे ठेकेदारी विवाद में हुई फायरिंग 

biiiiiiiiiiii

पुलिस इस सनसनीखेज वारदात के पीछे वर्चस्व, जमीन के कारोबार और रेलवे ठेकेदारी से जुड़े पुरानी रंजिश के कोण पर भी जांच आगे बढ़ा रही है। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले में घायल डोमनिक सैमसन रेलवे ठेकेदारी से जुड़ा है, जबकि घायल रिजवान जमीन के कारोबार में सक्रिय है। पुलिस इन सभी कड़ियों को जोड़कर साजिश की पूरी गहराई तक पहुंचने में जुटी है।

11 राउंड फायरिंग में घायल हुए थे चार लोग 

उल्लेखनीय है कि शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे उडुपी रेस्टोरेंट में डोमनिक सैमसन, रिजवान, दिलशाद और अन्य लोग भोजन कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। 

दो बदमाशों ने रेस्टोरेंट के भीतर घुसकर ताबड़तोड़ लगभग 11 राउंड फायरिंग कर दी, जबकि उनका तीसरा साथी बाहर बाइक पर नजर रखे हुए था। 

इस भीषण गोलीबारी में डोमनिक सैमसन, रिजवान, दिलशाद और कृष्णा चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में चल रहा है।

फिलहाल, गिरफ्तार साजिशकर्ताओं से पूछताछ के आधार पर पुलिस उन शूटरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने सीधे तौर पर गोलियां चलाई थीं। शूटरों की गिरफ्तारी अब पुलिस के लिए मुख्य चुनौती बनी हुई है।

चार मुख्य शूटरों को सरगुजा पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल में संचालित उडुपी रेस्टोरेंट में 11 राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले चार मुख्य शूटरों को सरगुजा पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड पुलिस से मिले सटीक इनपुट के आधार पर सरगुजा पुलिस ने रविवार रात मणिपुर थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर चारों आरोपियों को संदिग्ध अर्टिगा कार सहित दबोच लिया। पुलिस ने फिलहाल सुरक्षा और जांच के कारणों से आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है।

अर्टिगा कार से भाग रहे थे आरोपी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जमशेदपुर में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अर्टिगा वाहन से छत्तीसगढ़ की ओर भागे थे। झारखंड पुलिस ने सूचना दी कि संदिग्ध वाहन अंबिकापुर के रास्ते से गुजर सकता है।

इस इनपुट पर सरगुजा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश अग्रवाल के निर्देश पर पूरे जिले में तुरंत नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता

मणिपुर थाना क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच के दौरान पुलिस को एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार आती दिखी। हुलिए और वाहन नंबर का मिलान होने पर पुलिस ने कार को रुकवाया। कार में चार युवक सवार थे।

शुरुआत में उन्होंने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर वे टूट गए और जमशेदपुर के उडुपी रेस्टोरेंट में गोलीबारी करने का अपराध स्वीकार कर लिया।

वर्चस्व की रंजिश में हुई थी फायरिंग

उल्लेखनीय है कि शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे उडुपी रेस्टोरेंट में डोमनिक सैमसन, रिजवान, दिलशाद और उनके साथी भोजन कर रहे थे।

उसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ 11 राउंड फायरिंग की, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। प्राथमिक जांच में इस वारदात के पीछे जमीन कारोबार और रेलवे ठेकेदारी में वर्चस्व की पुरानी रंजिश सामने आई है।

जमशेदपुर पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया जारी

गिरफ्तारी के बाद सरगुजा पुलिस ने चारों आरोपियों का स्थानीय स्तर पर मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी को लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

जमशेदपुर पुलिस की एक विशेष टीम अंबिकापुर पहुंच चुकी है। कानूनी व कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों शूटरों को विधिवत झारखंड पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जमशेदपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन: मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सड़क पर उतरी Congress
Next Article दरभंगा के गांव से निकला अभिनेता अब अंतरराष्ट्रीय वेब सीरीज में, मोहन आनंद झा का बढ़ा अभिनय का दायरा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, बिना टिकट दर्शकों को आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश
September 28, 2026
नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा
September 28, 2026
Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?
September 28, 2026
बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ: PPP मोड पर बनेगा अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
September 28, 2026

You Might Also Like

झारखंडखेलकूदरांची

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, बिना टिकट दर्शकों को आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश

By Priyanka Kumari
झारखंड

SAIL निदेशक मंडल में सदस्यों का गंभीर संकट, प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें

By Priyanka Kumari
झारखंड

सेलकर्मियों के बोनस बैठक से निर्वाचित यूनियन नेता बाहर, कामगारों में निराशा

By Priyanka Kumari
झारखंड

EPFO के नए नियम: जॉबलेस के लिए पीएफ का पैसा निकालना हुआ आसान, बोकारो के लाखों कर्मचारियों को फायदा

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?