पतरातू में दुर्गापूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. रेलवे स्टीम कॉलोनी और हेसला शिव मंदिर समितियों ने बैठकों में आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया और नई कमेटियों का गठन किया.
पतरातू(रामगढ़). दुर्गापूजा को लेकर पतरातू क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं. रेलवे स्टीम कॉलोनी और हेसला शिव मंदिर परिसर में दुर्गापूजा समितियों की अलग-अलग बैठक आयोजित कर पूजा महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. रेलवे स्टीम कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति की बैठक सोमवार को स्थानीय दुर्गा मंडप में पुजारी कंचन घटक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वर्ष 2025-26 का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया.
इसके बाद आगामी दुर्गापूजा को लेकर पंडाल निर्माण, विद्युत सज्जा, साउंड, फूल सजावट, प्रतिमा निर्माण समेत अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई. नई कमेटी के गठन पर भी विचार-विमर्श हुआ. सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस वर्ष भी पूजा को हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया. अगली बैठक 24 सितंबर को दुर्गा मंडप में होगी, जिसमें पंडाल और प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जाएगा.
रेलवे स्टीम कॉलोनी की बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद
बैठक में रवि सिंह, धनंजय सिंह, प्रदीप जायसवाल, संदीप सिंह, बिट्टू सिंह, बबलू चौधरी, किशोर राम, सुनील पाठक, संतोष नेता, शिवकुमार गिरी, टूलू रंजन, सोनू कुमार, अजय कुमार राम, गोविंद तिवारी, चंदन कुमार, अशोक कुमार सिंह, राहुल राजक, सरोज प्रसाद व सुमित कुमार समेत कई सदस्य मौजूद थे. हेसला शिव मंदिर दुर्गापूजा समिति का पुनर्गठन, बैजनाथ राय बने अध्यक्ष
वही हेसला शिव मंदिर दुर्गापूजा समिति की बैठक मंदिर परिसर में हुई. बैठक में पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. सर्वसम्मति से इस वर्ष भी दुर्गापूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लेते हुए पूजा समिति का गठन किया गया. मंदिर परिसर की साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य जल्द शुरू करने पर जोर दिया गया.
हेसला समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी व सदस्य
समिति में मुख्य संरक्षक अनिल राय, संरक्षक अरविंद सिंह, अध्यक्ष बैजनाथ राय, उपाध्यक्ष प्रमोद यादव व विपुल कुमार, सचिव अजय कुशवाहा, सहसचिव कुंदन कुमार व सिकंदर साव, कोषाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, उपकोषाध्यक्ष महेंद्र प्रताप जिज्ञासु, व्यवस्थापक सतीश प्रसाद तथा पूजा प्रभारी सूरज प्रसाद, सूरज कुमार व पंकज हिंदू बनाए गए. इसके अलावा संजय प्रसाद, अमर कुमार, आनंद कुमार और देवेंद्र सिंह समेत अन्य सदस्य शामिल थे.



