• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • रांची
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > SIR सुनवाई को लेकर उमड़ी भीड़, मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसे मतदाता

SIR सुनवाई को लेकर उमड़ी भीड़, मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसे मतदाता

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/01 at 4:36 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

उधवा प्रखंड मुख्यालय में एसआईआर सुनवाई और जाति-निवास प्रमाण पत्र के लिए उमड़ी भीड़, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही भारी परेशानी.

उधवा : एसआईआर नोटिस व सुनवाई प्रक्रिया को लेकर पिछले कई दिनों से रोजाना उधवा प्रखंड मुख्यालय में सैकड़ों मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है. दूर-दराज के गांवों से महिला, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में प्रखंड मुख्यालय पहुंच रहे हैं. लेकिन इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के बावजूद उनके लिए मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है.

Contents
कड़ी धूप में खड़े रहने को मजबूरजाति-निवास के आवेदक भी परेशानयथासंभव नियमानुसार कार्रवाई

उधवा प्रखंड मुख्यालय में एसआईआर नोटिस से संबंधित जानकारी और दस्तावेजों को लेकर पहुंच रहे लोगों के लिए अलग से हेल्प डेस्क तक की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में कई मतदाता यह पता लगाने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं कि उन्हें किस काउंटर पर जाना है और कौन-कौन से दस्तावेज जमा करने हैं.

कड़ी धूप में खड़े रहने को मजबूर

सुबह से ही प्रखंड मुख्यालय परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगती है. अपनी बारी और संबंधित कार्य के लिए लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है. कड़ी धूप के बीच पर्याप्त छायादार स्थान और बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने से बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष परेशानी हो रही है. हालांकि मंगलवार को अचानक बारिश होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली.

इस भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बीच प्रखंड मुख्यालय पहुंचने वाले सैकड़ों लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं होना भी चिंता का विषय बना हुआ है. खासकर महिलाओं को शौच के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.

जाति-निवास के आवेदक भी परेशान

ऑफलाइन जाति एवं निवास प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर विभागीय निर्देश के बाद लोगों की अधिक भीड़ लगने लगी है. ऐसे में आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है.

आवेदक समीउल शेख, रहमान शेख, साहेब शेख, रूहुल शेख, मानसरुल शेख, राशिद शेख, हबीब शेख सहित दर्जनों आवेदकों ने बताया कि ऑफलाइन प्रमाणपत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज, संबंधित कर्मी और काउंटर की जानकारी लेने में समय लग रहा है. ऐसे में कई लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की, ताकि लोगों को परेशानी न हो.

यथासंभव नियमानुसार कार्रवाई

सीओ आशीष कुमार ने कहा कि यथासंभव नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. साथ ही आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर जाति-निवास प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है. पर्याप्त शौचालय सुविधा के लिए पहल की जा रही है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article छत तोड़कर 9 हजार रुपये उड़ा ले गये चोर : राजमहल में SBI ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी
Next Article आदर्श हत्याकांड में छह आरोपी किशोर घोषित, भेजे गये दुमका बाल सुधार गृह : परिजनों में मायूसी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोपालगंज-सीवान का कुख्यात अपराधी गुजरात से गिरफ्तार, 2 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा
September 1, 2026
25 हजार राशन डीलर आर्थिक संकट में! लंबित कमीशन नहीं मिला तो दी राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
September 1, 2026
आदर्श हत्याकांड में छह आरोपी किशोर घोषित, भेजे गये दुमका बाल सुधार गृह : परिजनों में मायूसी
September 1, 2026
छत तोड़कर 9 हजार रुपये उड़ा ले गये चोर : राजमहल में SBI ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी
September 1, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

25 हजार राशन डीलर आर्थिक संकट में! लंबित कमीशन नहीं मिला तो दी राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

आदर्श हत्याकांड में छह आरोपी किशोर घोषित, भेजे गये दुमका बाल सुधार गृह : परिजनों में मायूसी

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

छत तोड़कर 9 हजार रुपये उड़ा ले गये चोर : राजमहल में SBI ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

बरहेट में भीषण सड़क हादसा : टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?