• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > संघ शताब्दी समारोह के तहत रांची में अभियान, 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक हर गांव और मुहल्ले में लगेगी RSS की शाखा

संघ शताब्दी समारोह के तहत रांची में अभियान, 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक हर गांव और मुहल्ले में लगेगी RSS की शाखा

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/21 at 9:57 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांत के शारीरिक प्रमुख कुणाल कुमार ने कहा कि स्वयंसेवकों के लिए संघ की शाखा ही आधार है। उसके बिना कुछ नहीं है। इसलिए सभी स्वयंसेवक नियमित रूप से शाखा जाएं। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर झारखंड सहित पूरे देश के सभी मुहल्लों और गांवों व खंडों में शाखा लगाने की तैयारी चल रही है।

पूरे देश में इसके लिए 20 सितंबर से लेकर 10 अक्टूबर तक की तिथि तय की गई है। इस दौरान कभी भी एक सप्ताह तक नियमित शाखा लगानी है। झारखंड में 27 सितंबर से तीन अक्टूबर तक अधिक से अधिक स्थानों पर शाखा लगाई जाएगी। इस अभियान में सभी स्वयंसेवक अपनी भू्मिका निभाएं। वे रविवार को आरएसएस के रांची विभाग की ओर से रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज स्थित शंकर निकेतन परिसर में आयोजित अभ्यास वर्ग में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष विजयादशमी के दिन से प्रारंभ संघ शताब्दी समारोह अब अपने अंतिम चरण में है। इस समारोह के तहत अब तक वर्ष भर में सभी स्थानों पर पूर्ण गणवेश में विजयादशमी उत्सव, पथ संचलन, सामाजिक सदभाव सम्मेलन, प्रबुद्ध जन गोष्ठी, हिंदू सम्मेलन एवं युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अब अंतिम चरण में पूरे झारखंड सहित पूरे देश में अधिक से अधिक स्थानों पर शाखा लगाना है। इसके लिए सभी स्थानों पर तैयारी पूरी हो गई है।

स्वयंसेवकों की सूची बन भी गई है। परंतु जिनको जिम्मेदारी नहीं मिली है, वे अपने से आगे बढ़कर जिम्मेदारी लें। इस अभियान के माध्यम से समाज के लोगों को भी जोड़ने का प्रयास करें। जिन स्थानों पर शाखा लगाई जाएगी उसके आसपास के लोगों से संपर्क कर शाखा में आने का आग्रह करें। इस अवसर पर रांची विभाग प्रचारक मंटू कुमार ने कहा कि हम सभी के प्रयास से कोई भी मुहल्ला व गांव व खंड बचना नहीं चाहिए।

सभी स्थानों पर शाखा लगानी है। रांची विभाग यानी रांची, खूंटी व रामगढ़ जिले में 1500 स्थानों पर शाखा लगाई जाएगी। इस अवसर पर प्रांत ग्राम विकास प्रमुख महेंद्र कुमार, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, किसान संघ के संगठन मंत्री अचल कुमार, रांची विभाग बौद्धिक प्रमुख आशुतोष द्विवेदी, प्रांत सह महाविद्यालयीन विद्यार्थी प्रमुख वेद प्रकाश, शंकर निकेतन के प्रमुख पशुपति, खंड कार्यवाह भोला, रवींद्र तिवारी, रांची जिला बौद्धिक प्रमुख स्वामीनंद सिन्हा सहित 70 स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गंगा पुल निर्माण में देरी पर आजसू ने उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी
Next Article झारखंड की महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार, NECC की पहल से 6 जिलों में बांटे गए 60 ‘एगकार्ट’
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दो दशक में झारखंड से एक-एक कर मिट गए दर्जनभर माओवादी संगठनों के वजूद, पीएलजीए से शुरू हुआ था सफर
September 21, 2026
Abhiyan Basera Land: वासभूमि के लिए पटना दौड़ने की जरूरत नहीं, अंचल में करें आवेदन
September 21, 2026
रांची में महिला से दरिंदगी! प्रेम-प्रसंग के शक में सिर मुंडवाया; गांव में नंगे घुमाने की दी धमकी
September 21, 2026
45 लाख रुपये खर्च, फिर भी चादर नसीब नहीं; DMCH में ट्राली पर घूम रहा संक्रमण
September 21, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

दो दशक में झारखंड से एक-एक कर मिट गए दर्जनभर माओवादी संगठनों के वजूद, पीएलजीए से शुरू हुआ था सफर

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

रांची में महिला से दरिंदगी! प्रेम-प्रसंग के शक में सिर मुंडवाया; गांव में नंगे घुमाने की दी धमकी

By Priyanka Kumari
झारखंड

झारखंड में इको टूरिज्म का प्लान तैयार, पर्यटन स्थलों और झरनों की मैपिंग शुरू

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

देवघर में रेलवे का बड़ा तोहफा: जसीडीह बाईपास लाइन पर दौड़ेगी ट्रेनें, संथाल में क्या-क्या बदलेगा

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?