• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > झारखंड में BJP का बड़ा दांव! अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर तैयार होगी जीत की रणनीति

झारखंड में BJP का बड़ा दांव! अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर तैयार होगी जीत की रणनीति

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/25 at 11:34 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

झारखंड में लगातार दो बार सरकार बनाने से चूकने के बाद भाजपा ने जीत के लिए संगठन में बदलाव किए हैं और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाया है। नए प्रभारियों और संगठन महामंत्री के रूप में आदिवासी नेताओं को नियुक्त कर पार्टी गिरिडीह उपचुनाव से अपनी नई रणनीति का परीक्षण करेगी।

रांची। झारखंड में लगातार दो बार से सरकार बनाने से चूक जा रही भारतीय जनता पार्टी ने जीत के लिए अब संगठन में बदलाव किए हैं। केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से दिल्ली से रांची तक झारखंड भाजपा को नए प्रभारी मिले हैं। खास बात यह है कि प्रभारी बनाए गए नेता मध्यप्रदेश या छत्तीसगढ़ से आते हैं।

Contents
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से मिलती है झारखंड की सामाजिक संरचनागिरिडीह उपचुनाव में होगी रणनीति की परीक्षा

भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय अभी तक छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।पार्टी के प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल मध्यप्रदेश के खरगोन से सांसद हैं। जबकि सह प्रभारी बनाए गए सौरव सिंह छत्तीसगढ़ में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष हैं।

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह भी मध्यप्रदेश के ही रहने वाले हैं। सौदान सिंह इससे पहले भी झारखंड और छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभार में रहे हैं और दोनों ही जगह भाजपा की सरकार बनाने में उनकी रणनीतिक भूमिका रही है।2014 में झारखंड विधानसभा में भाजपा की जीत के समय सौदान सिंह ही प्रभारी थे। पिछले दिनों हुए राज्यसभा चुनाव के समय भी छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड में प्रभारी बनाया था।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से मिलती है झारखंड की सामाजिक संरचना

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह ही झारखंड में आदिवासी जनसंख्या बड़ी संख्या में है। प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह खरगोन सुरक्षित लोकसभा से आदिवासी सांसद हैं। संगठन महामंत्री पवन साय भी आदिवासी समुदाय से आते हैं। ऐसे में राज्य के आदिवासी समाज को भाजपा संगठन में अपनी शीर्ष सामाजिक भागीदारी देखने को मिलेगी।

पवन साय झारखंड से सटे जशपुर जिले के रहने वाले हैं जहां से सिमडेगा, गुमला जैसे पड़ोसी जिलों में बड़ी संख्या में रिश्तेदारी होती है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ननिहाल सिमडेगा जिले में ही है। ऐसे में संगठन के शीर्ष दो पदों पर आदिवासी नेता को लाकर भाजपा ने एक संदेश दिया है।

गिरिडीह उपचुनाव में होगी रणनीति की परीक्षा

पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद राज्य के गिरिडीह विधानसभा में उपचुनाव होना है। भाजपा के संगठन में हुए नए नेताओं की इंट्री के साथ बदली हुई रणनीति के साथ पार्टी उपचुनाव में जाएगी। यहां प्रत्याशी चयन से लेकर प्रचार अभियान तक में पार्टी के पास अब अनुभवी नेताओं की टीम होगी। 

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article BIT मेसरा के छात्रों ने बनाया सौर ऊर्जा से चलने वाला ‘किसान दोस्त’, बिना ईंधन के हटेगी घास और होगी बीज बुआई
Next Article दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर रांची रेलवे की बड़ी तैयारी; यात्रियों के पास जाकर कटेगा टिकट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

26 सितंबर तक होर्डिंग पर नहीं लिखा एजेंसी का नाम तो होगी कार्रवाई, रांची नगर निगम ने दी अंतिम चेतावनी
September 25, 2026
झारखंड में बिजली संकट की आहट: बारिश से खदानों में भरा पानी, तेनुघाट संयंत्र में सिर्फ 4 दिन का बचा कोयला
September 25, 2026
रांची रिम्स से भागा बंदी, लेकिन अस्पताल की ‘चहारदीवारी’ नहीं कर पाया पार; परिसर में ही पकड़ा गया
September 25, 2026
बुलंद हौसलों के साथ कुमाऊं हिमालय फतह करने चले SAIL रांची के 11 कर्मचारी, 15500 फीट ऊंचे बृज गंगा दर्रे को करेंगे पार
September 25, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

26 सितंबर तक होर्डिंग पर नहीं लिखा एजेंसी का नाम तो होगी कार्रवाई, रांची नगर निगम ने दी अंतिम चेतावनी

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

झारखंड में बिजली संकट की आहट: बारिश से खदानों में भरा पानी, तेनुघाट संयंत्र में सिर्फ 4 दिन का बचा कोयला

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

रांची रिम्स से भागा बंदी, लेकिन अस्पताल की ‘चहारदीवारी’ नहीं कर पाया पार; परिसर में ही पकड़ा गया

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

बुलंद हौसलों के साथ कुमाऊं हिमालय फतह करने चले SAIL रांची के 11 कर्मचारी, 15500 फीट ऊंचे बृज गंगा दर्रे को करेंगे पार

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?