BBMKU के तीसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शिरकत की. 99 छात्राओं को गोल्ड मेडल और विधायक जयराम महतो को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया.
राज्यपाल ने लिया गार्ड ऑफ ऑनर
बीबीएमकेयू के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने धनबाद पहुंचे झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार. एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.
3 / 14
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते पुलिस महानिरीक्षक
राज्यपाल के स्वागत में मौजूद पुलिस महानिरीक्षक
राज्यपाल के धनबाद आगमन पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के दौरान पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने उनकी अगवानी की.
4 / 14
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का स्वागत करते डीसी आदित्य रंजन
डीसी ने किया राज्यपाल का स्वागत
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के धनबाद पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया. इस दौरान डीसी आदित्य रंजन भी मौजूद रहे
5 / 14
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का स्वागत करते एसएसपी प्रभात कुमार
एसएसपी ने की राज्यपाल की अगवानी
राज्यपाल के आगमन पर पुलिस प्रशासन की ओर से भी औपचारिक स्वागत किया गया. एसएसपी प्रभात कुमार ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की.
6 / 14

बीबीएमकेयू के दीक्षांत समारोह में मौजूद मेधावी छात्र-छात्राएं
99 छात्राओं को मिला गोल्ड मेडल
दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों में 99 छात्राएं शामिल रहीं.
7 / 14

मंच पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के साथ विश्वविद्यालय के अधिकारी.
मंच पर राज्यपाल के साथ विश्वविद्यालय के अधिकारी
दीक्षांत समारोह के मंच पर कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ. धनंजय कुमार सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.
8 / 14

बीबीएमकेयू के तीसरे दीक्षांत समारोह के शुभारंभ के दौरान उपस्थित अतिथि, अधिकारी और विद्यार्थी.
राष्ट्रगान के साथ समारोह की शुरुआत
बीबीएमकेयू के तीसरे दीक्षांत समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ हुई. इसके बाद विश्वविद्यालय गीत प्रस्तुत किया गया.
9 / 14

दीक्षांत समारोह में विधायक जयराम महतो के साथ अन्य लोग
विधायक जयराम महतो के साथ मौजूद लोग
बीबीएमकेयू के तीसरे दीक्षांत समारोह में पहली बार डी लिट की उपाधि प्रदान की गई. यह विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही.
10 / 14

मेधावी छात्रा को गोल्ड मेडल प्रदान करते राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार
गोल्ड मेडल के साथ छात्राओं की उपलब्धि
गोल्ड मेडल हासिल करने वाली छात्राओं के लिए दीक्षांत समारोह यादगार रहा. उनकी शैक्षणिक उपलब्धि कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रही.
11 / 14

डॉक्टरेट की उपाधि लेने के बाद शोधार्थियों की फोटो
शोधार्थियों को डॉक्टरेट की उपाधि
वर्ष 2026 में शोध पूरा करने वाले करीब 45 शोधार्थियों को समारोह में पीएचडी की उपाधि प्रदान की जानी थी. शोधार्थियों के लिए यह उनकी शैक्षणिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव रहा.
12 / 14

क्षांत समारोह में मौजूद टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और धनबाद विधायक राज सिन्हा
टुंडी और धनबाद विधायक भी पहुंचे दीक्षांत समारोह में
बीबीएमकेयू के तीसरे दीक्षांत समारोह में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और धनबाद विधायक राज सिन्हा भी शामिल होने पहुंचे.
13 / 14

बीबीएमकेयू के दीक्षांत समारोह में पीएचडी की डिग्री प्राप्त करते विधायक जयराम महतो.
विधायक जयराम महतो को मिली पीएचडी की डिग्री
डुमरी विधायक जयराम महतो को बीबीएमकेयू के तीसरे दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई. इस अवसर पर उनकी मां भी मौजूद रहीं.
14 / 14

राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के दौरान मंच पर खड़े राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार
राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन
बीबीएमकेयू के तीसरे दीक्षांत समारोह का समापन राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ. मंच पर समापन के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार व विश्वविद्यालय के अधिकारी.



