• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > खेलकूद > पटना में दिखेगा साहिबगंज के एथलीटों का दम, 37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स के लिए खिलाड़ी रवाना

पटना में दिखेगा साहिबगंज के एथलीटों का दम, 37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स के लिए खिलाड़ी रवाना

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/21 at 11:54 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए साहिबगंज के छह एथलीट पटना रवाना हुए. जिले के कुल 11 खिलाड़ियों का झारखंड टीम में चयन हुआ है.

साहिबगंज: 37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए साहिबगंज जिले के एथलीट सोमवार सुबह पटना के लिए रवाना हुए. प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है.

Contents
जिले के 11 खिलाड़ियों का झारखंड टीम में चयनपूर्वी क्षेत्र के 14 राज्यों की टीमें लेंगी हिस्साखिलाड़ियों को दी गयी शुभकामनाएं

सिदो-कान्हू स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहिबगंज के प्रशिक्षु एमानुएल किस्कू, परमा हांसदा, चंदन रजवार, विशाल कुमार और पृथ्वी मंडल पटना के लिए रवाना हुए. वहीं डे-बोर्डिंग बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, सकरीगली के प्रशिक्षु आकाश मंडल भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुए.

जिले के 11 खिलाड़ियों का झारखंड टीम में चयन

जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले के कुल 11 प्रतिभागियों का चयन झारखंड टीम के लिए किया गया है. अन्य चयनित एथलीट अपनी-अपनी स्पर्धा की तिथि के अनुसार पटना के लिए रवाना होंगे.

खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह है. प्रतियोगिता में एथलीटों को विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

पूर्वी क्षेत्र के 14 राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा

37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं.

प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश तथा अंडमान-निकोबार की टीमें हिस्सा ले रही हैं.

खिलाड़ियों को दी गयी शुभकामनाएं

पटना रवाना होने वाले सभी खिलाड़ियों को जिले के अधिकारियों, खेल संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं.

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने वालों में उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक संजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, सचिव माधव चंद्र घोष, कल्याण श्रीवास्तव, ओम तत्सत, कोच योगेश यादव, अशोक साहनी और निमाई चौधरी समेत जिले के खेल प्रेमी शामिल रहे.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बेईमान हुआ मौसम! आज रांची समेत कई जिलों में बारिश के साथ गरजेंगे बादल; अलर्ट जारी
Next Article महाराजपुर में दुर्गापूजा समिति गठित, मंटु राय बने अध्यक्ष; भव्य पंडाल बनेगा आकर्षण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दुकानें गुलजार, लेकिन बाजार समिति का खजाना खाली, 559 दुकानों पर 1.85 करोड़ किराया बाकी
September 21, 2026
बीसीसीएल में सिक लीव पर सख्ती, तीन दिन से ज्यादा छुट्टी पर मेडिकल प्रमाणपत्र जरूरी
September 21, 2026
मधुबनी के बाबूबरही में पीएम आवास योजना की सूची तैयार, 27 और 28 को ग्राम सभा
September 21, 2026
किताबी पढ़ाई से आगे संस्कारों की परीक्षा, राजमहल के तीन स्कूलों में हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा
September 21, 2026

You Might Also Like

झारखंडधनबाद

दुकानें गुलजार, लेकिन बाजार समिति का खजाना खाली, 559 दुकानों पर 1.85 करोड़ किराया बाकी

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबाद

बीसीसीएल में सिक लीव पर सख्ती, तीन दिन से ज्यादा छुट्टी पर मेडिकल प्रमाणपत्र जरूरी

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

किताबी पढ़ाई से आगे संस्कारों की परीक्षा, राजमहल के तीन स्कूलों में हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

कोटालपोखर में भक्तिभाव से हुई भगवान बलभद्र की पूजा, ब्याहुत समाज ने मांगी सुख-समृद्धि

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?