बरहरवा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा निशांत जायसवाल को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पिछड़ा वर्ग विभाग का चेयरपर्सन नियुक्त किए जाने पर प्रदेश महासचिव अश्विनी कुमार आनंद ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति पूरे झारखंड के पिछड़ा वर्ग समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है। विश्वास है कि निशांत जायसवाल अपने कुशल नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता से विभाग को और मजबूत करेंगे। आनंद ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज के अधिकार, सम्मान, सामाजिक न्याय और उचित राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों को मजबूती से उठाने की आवश्यकता है। उनके नेतृत्व में विभाग को जिला, प्रखंड एवं जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की दिशा में कार्य होगा। उन्होंने जायसवाल के सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
निशांत जायसवाल को चेयरपर्सन बनाए जाने पर अश्विनी कुमार आनंद ने दी बधाई
Leave a comment



