राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक संवर्ग के चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए अनुबंध पर 65 सह प्राध्यापकों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। इसके लिए 21 सितंबर को रिम्स, रांची में वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिकतम आयु 70 वर्ष निर्धारित है।
रांची। राज्य सरकार ने मेडिकल कालेजों में शैक्षणिक संवर्ग के चिकित्सकों की कमी को देखते हुए रिक्त पदों के विरुद्ध अनुबंध पर नियुक्ति का निर्णय लिया है। इसके तहत विभिन्न विभागों में सह प्राध्यापक के 65 पदाें के विरुद्ध अनुबंध पर नियुक्ति होगी।
इनमें 53 नियमित तथा 12 बैकलाग पद सम्मिलित हैं। नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु 70 वर्ष निर्धारित की गई है। स्वास्थ्य विभाग इन पदों पर नियुक्ति के लिए 21 सितंबर को रिम्स, रांची में वाक इन इंटरव्यू का आयोजन करेगा।



