साहिबगंज। संवाददाता। साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल निर्माण में हो रही देरी के विरोध में आजसू पार्टी की ओर से गुरुवार को एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया जाएगा। आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष चतुरा नन्द पांडेय ने इस संबंध में साहिबगंज के अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र देकर धरना आयोजित करने की सूचना दी है।
निर्माण में देरी को लेकर लोगों में आक्रोश:
बताया गया है कि महादेवगंज स्थित निर्माणाधीन गंगा पुल सड़क पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक धरना आयोजित किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल के निर्माण में हो रही देरी को लेकर जनता में आक्रोश है।



