Ranchi Crime: रांची के पिस्कामोड़ इलाके में शनिवार को मवेशियों से भरे एक वाहन को कुछ लोगों ने पकड़ लिया. वाहन में मवेशियों को ले जाया जा रहा था. लोगों ने वाहन को रोकने के बाद सवार एक व्यक्ति को भी पकड़ लिया. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई.मवेशियों को बाहर निकाला और वाहन पर लगा दी आग
जानकारी के अनुसार, वाहन को रोकने के बाद लोगों ने पहले उसमें लदे मवेशियों को बाहर निकाला. इसके बाद वाहन को आग के हवाले कर दी. जिसके बाद वाहन देखते ही देखते वाहन धू-धूकर जलने लगा. इस घटना के दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

मवेशियों से भरे वाहन को पकड़े जाने और उसमें आग लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी ली और पकड़े गए व्यक्ति को अपने कब्जे में लिया. और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन में मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था. पुलिस पकड़े गए व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की जा रही है.



