• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन की खौफनाक तस्वीर : ब्रिज की दीवार तोड़ हवा में झूल गया हाइवा; वजन थोड़ा भी आगे झुकता तो

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन की खौफनाक तस्वीर : ब्रिज की दीवार तोड़ हवा में झूल गया हाइवा; वजन थोड़ा भी आगे झुकता तो

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/26 at 1:25 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

Bhagalpur Fourlane Bridge Hywa Hanging Accident: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर गुरुवार सुबह एक गिट्टी लदा हाइवा पुल की दीवार तोड़कर हवा में लटक गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। चालक ने दूसरे वाहन से बचने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया, लेकिन चालक-खलासी चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच निकले।

 अजगैवीनाथ धाम (भागलपुर)। Bhagalpur Fourlane Bridge Hywa Hanging Accident: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर गुरुवार की सुबह एक ऐसी दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर बाबा चौक के पास गिट्टी से लदा एक भारी हाइवा ओवरब्रिज की मजबूत कंक्रीट दीवार को तोड़ते हुए कई फीट हवा में नीचे लटक गया।

Contents
तस्वीर बयां कर रही खौफनाक मंजरनीचे मलबे के बीच से निकली कारेंपुलिस ने मौके पर संभाला मोर्चानीचे सड़क पर गिरा मलबा हटाया

नीचे से गाड़ियां सामान्य रूप से गुजर रही थीं और ऊपर पुल से हाइवा का भारी-भरकम केबिन और अगला पहिया बिल्कुल कगार पर झूल रहा था। गनीमत रही कि हाइवा का संतुलन पूरी तरह नहीं बिगड़ा और वह नीचे नहीं गिरा, जिससे एक बहुत बड़ा जानलेवा हादसा होते-होते टल गया।

घटना गुरुवार सुबह करीब पांच बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिट्टी लदा हाइवा फोरलेन से तेज गति से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से अचानक एक दूसरा वाहन आ गया। सीधी टक्कर से बचने के प्रयास में चालक ने तेजी से गाड़ी को किनारे की तरफ मोड़ा, लेकिन भारी लोड के कारण हाइवा पूरी तरह अनियंत्रित होकर सीधे ब्रिज की मजबूत आरसीसी दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ब्रिज की रेलिंग टूटकर चकनाचूर हो गई और हाइवा का अगला हिस्सा पुल से बाहर हवा में लटक गया।

तस्वीर बयां कर रही खौफनाक मंजर

हादसे के बाद सामने आई तस्वीर इस दुर्घटना की भयावहता को साफ बयां कर रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि हाइवा की आधी बॉडी हवा में अधर में लटकी हुई है और उसका पहिया कंक्रीट स्लैब पर टिका हुआ है। नीचे की सड़क पर टूटी दीवार का भारी मलबा बिखरा पड़ा था, जिसके बगल से सफेद रंग की कार और अन्य वाहन सावधानीपूर्वक निकलते दिखे।

नीचे मलबे के बीच से निकली कारें

यदि हाइवा का संतुलन जरा सा भी और बिगड़ता और वह गिट्टी सहित नीचे सड़क पर गिरता, तो नीचे से गुजर रहे वाहन और राहगीर सीधे उसकी चपेट में आ जाते। वहीं हाइवा के अंदर मौजूद चालक और खलासी ने चमत्कारिक रूप से मौत के मुंह से निकलकर किसी तरह केबिन का दरवाजा खोला और सुरक्षित बाहर आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों घटना के कुछ ही देर बाद बदहवास हालत में वहां से निकल गए।

पुलिस ने मौके पर संभाला मोर्चा

सुबह टहलने निकले लोगों ने जब ब्रिज की दीवार तोड़कर हवा में लटके हाइवा को देखा तो हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना आपातकालीन सेवा डायल 112 को दी। सूचना पर डायल 112 की एएसआई बिजेंद्र पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। 

नीचे सड़क पर गिरा मलबा हटाया

पुलिस ने सबसे पहले नीचे की सड़क पर गिरे मलबे को किनारे करवाकर आवागमन को सुरक्षित किया, ताकि नीचे से गुजर रहे राहगीरों पर कोई पत्थर या कंक्रीट न गिरे। इसके बाद सुल्तानगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अब भारी क्रेन मंगाकर हवा में लटके हाइवा को सुरक्षित बाहर खींचने की कवायद में जुटी है और वाहन के निबंधन संख्या के आधार पर उसके मालिक व चालक का पता लगाया जा रहा है। 

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड के डॉक्टरों की कल रांची में बड़ी बैठक: सुरक्षा, एसीपी और नियमित नियुक्ति पर बनेगा एक्शन प्लान
Next Article सूड़ी नदी में डूबे 40 वर्षीय मेघराय हेंब्रम, NDRF ने शुरू की तलाश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार
September 26, 2026
सूड़ी नदी में डूबे 40 वर्षीय मेघराय हेंब्रम, NDRF ने शुरू की तलाश
September 26, 2026
झारखंड के डॉक्टरों की कल रांची में बड़ी बैठक: सुरक्षा, एसीपी और नियमित नियुक्ति पर बनेगा एक्शन प्लान
September 26, 2026
सरकार से वार्ता विफल, बैंक यूनियनों का हड़ताल का ऐलान, जानें किन सेवाओं पर पड़ेगा असर
September 26, 2026

You Might Also Like

बिहारभागलपुर

भागलपुर में लोहिया पुल-अलीगंज फोरलेन का काम अटका, ₹30 लाख बिजली चार्ज और वन विभाग की NOC ने बढ़ाई भारी मुश्किल

By AMRIT RAJ
बिहारभागलपुरमौसम

ब‍िहार मौसम : भागलपुर में 60.5 MM बारिश से 29.2°C पर लुढ़का पारा; कमजोर पड़ा मौसमी डिप्रेशन, राहत भरी खबर बहुत जल्‍द

By AMRIT RAJ
बिहारभागलपुर

भागलपुर: विक्रमशिला सेतु पर 1 अक्टूबर से काम शुरू करेगी BRO, काम के दौरान गंगा में चलेंगे नाव-क्रूज

By AMRIT RAJ
बिहारभागलपुर

भागलपुर में 26 सितंबर के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज! डीप डिप्रेशन कमजोर, 30 सितंबर तक विदा होगा मानसून

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?