झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि तेज बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है।
Jharkhnad Weather: रांची समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है। बंगाल की खाड़ी में बने अति गहरे अवदाब के प्रभाव से शुक्रवार को भी राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह और देवघर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से यह मौसम प्रणाली कमजोर पड़ेगी, जिससे मौसम साफ होने की संभावना है। 5 फीसदी कम हुई बारिश
हालिया दो दिनों की बारिश से राज्य में मानसून की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। एक जून से अब तक हुई 935.7 मिमी बारिश के साथ कुल वर्षा का घाटा घटकर महज पांच फीसदी रह गया है, जो इस अवधि के सामान्य औसत 984.7 मिमी के बेहद करीब है। वहीं राजधानी रांची में भी औसत से मात्र 12 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। पाकुड़ में 51 फीसदी और चतरा, देवघर, गुमला और साहिबगंज में 30 से 37 फीसदी कम बारिश हुई है, जबकि शेष जिलों में मानसून सामान्य के करीब है।तेजी से गिरा तापमान
लगातार बारिश से राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम 21.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पूर्वी सिंहभूम का तापमान राज्य में सबसे अधिक 29.7 डिग्री रहा।धनबाद में सर्वाधिक 128.6 मिमी बारिश, रांची में 102.4
गुरुवार को सबसे अधिक 128.6 मिमी बारिश धनबाद में दर्ज की गई। वहीं, गिरिडीह के पालगंज में 105.0 मिलीमीटर और रांची में 102.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। सरायकेला में 97.4 मिमी, देवघर में 92.2 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 85.4 मिमी, बोकारो में 83.4 मिमी और दुमका में 79.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार हुई इस बारिश से जहां कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई, वहीं लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिली है।



