• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > खनिज सेस के अधिकार पर केंद्र से टकराव, 5-6 अक्टूबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र संभव, कैबिनेट में कल आ सकता है प्रस्ताव

खनिज सेस के अधिकार पर केंद्र से टकराव, 5-6 अक्टूबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र संभव, कैबिनेट में कल आ सकता है प्रस्ताव

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/24 at 9:34 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

खनिज सेस के अधिकार को लेकर झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है

रांची: खनिजों पर सेस लगाने के राज्यों के अधिकार को खत्म किए जाने के विरोध में झारखंड सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में है. जानकारी के मुताबिक, 5-6 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है. इस संबंध में प्रस्ताव 25 सितंबर को होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में लाए जाने की संभावना है.

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुके हैं सीएम

केंद्र सरकार की ओर से Mines and Minerals (Development and Regulation) यानी MMDR Act में किए गए संशोधन के बाद राज्यों के खनिजों पर टैक्स, सेस या अन्य लेवी लगाने के अधिकार को लेकर झारखंड सरकार ने कड़ा विरोध जताया है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर संशोधन के वित्तीय और संघीय ढांचे पर पड़ने वाले असर को सामने रखा था. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा था कि खनिज से जुड़ा राजस्व झारखंड की वित्तीय क्षमता का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

मुख्यमंत्री ने अनुमान जताया था कि Mineral Bearing Land Cess से राज्य को करीब 7,110 करोड़ रुपये सालाना की आय हो सकती है. वहीं झारखंड सरकार की ओर से इस संशोधन से राज्य को होने वाले कुल संभावित नुकसान को करीब 15 हजार करोड़ रुपये सालाना बताया जा रहा है.

सीएम पूर्व में दिए थे विशेष सत्र के संकेत

केंद्र के फैसले के खिलाफ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के संकेत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही दे चुके हैं. 18 अगस्त को कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र के फैसले के खिलाफ विधानसभा में चर्चा और आगे की रणनीति बनाने की बात कही थी.

झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से भी इस मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है. राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर लगातार केंद्र के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं.

पहले भी बुलाए जा चुके हैं विशेष सत्र अगर 5-6 अक्टूबर को विशेष सत्र बुलाया जाता है तो यह हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किसी बड़े राजनीतिक या नीतिगत मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाने का एक और उदाहरण होगा. इससे पहले प्रमुख विशेष सत्र इस तरह रहे हैं….

नवंबर 2020 में सरना धर्म कोड को लेकर सत्र

हेमंत सोरेन सरकार ने 11 नवंबर 2020 को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया था. इसमें 2021 की जनगणना में सरना धर्म के लिए अलग कोड/कॉलम की मांग वाला प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था. प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था.

1932 खतियान और 77% आरक्षण पर सत्र

11 नवंबर 2022 के विशेष सत्र में सरकार ने दो महत्वपूर्ण विधेयक पारित कराए. इनमें 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय की परिभाषा तय करने वाला विधेयक और सरकारी नौकरियों में आरक्षण बढ़ाकर 77 प्रतिशत करने वाला विधेयक शामिल था. दोनों विधेयकों को बाद में लागू करने के लिए केंद्र स्तर पर संवैधानिक प्रक्रिया की जरूरत बताई गई थी.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जमुई में महिला सुरक्षा पर सवाल! खैरा में महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की FIR; साक्ष्य जुटाएगी FSL टीम
Next Article केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट, 43 लाख रुपये कैश और करोड़ों का सोना लेकर फरार हुए अपराधी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NPS के विरोध में RIMS के अराजपत्रित कर्मचारी का आंदोलन शुरू, OPS लागू करने की कर रहे मांग
September 24, 2026
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा के निधन पर भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक
September 24, 2026
‘विशेष विमान से रांची लाई गईं मंत्री दीपिका’: दोपहर 3 बजे पहुंचेगा बेटी का शव, CM हेमंत सोरेन भी पहुंचेंगे आवास
September 24, 2026
राजरप्पा प्रोजेक्ट जमीन मुआवजा विवाद में CCL को झटका, झारखंड हाईकोर्ट ने ट्रिब्यूनल का फैसला पलटा
September 24, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

NPS के विरोध में RIMS के अराजपत्रित कर्मचारी का आंदोलन शुरू, OPS लागू करने की कर रहे मांग

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा के निधन पर भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

‘विशेष विमान से रांची लाई गईं मंत्री दीपिका’: दोपहर 3 बजे पहुंचेगा बेटी का शव, CM हेमंत सोरेन भी पहुंचेंगे आवास

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

राजरप्पा प्रोजेक्ट जमीन मुआवजा विवाद में CCL को झटका, झारखंड हाईकोर्ट ने ट्रिब्यूनल का फैसला पलटा

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?