• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > झारखंड FRO परीक्षा में AI से हुई चीटिंग, लालू यादव कनेक्शन आया सामने; TDPL कर्मचारी के मोबाइल से अहम खुलासे

झारखंड FRO परीक्षा में AI से हुई चीटिंग, लालू यादव कनेक्शन आया सामने; TDPL कर्मचारी के मोबाइल से अहम खुलासे

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/22 at 8:58 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

जेपीएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की सीआईडी जांच में एफआरओ परीक्षा में एआई से चीटिंग करने वाले सिंडिकेट का खुलासा हुआ है।

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी मामले की जांच कर रही सीआइडी ने परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के कर्मचारी रहे रक्षक सिंह के मोबाइल की फोरेंसिक जांच कराई है।

फोरेंसिक जांच में हेराफेरी करने वाले सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि उत्तर पुस्तिकाओं में हेराफेरी के नेटवर्क में रक्षक सिंह भी शामिल था। उत्तर लिखने के लिए एआइ का भी इस्तेमाल किया गया था।

सीआइडी को जांच में रक्षक सिंह के मोबाइल से वन क्षेत्र पदाधिकारी (एफआरओ) नियुक्ति मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिका स्ट्रांग रूम से बाहर निकाले जाने की गतिविधियों से जुड़ा एक वीडियो मिला है।

रक्षक सिंह ने सीआइडी को बताया है कि उसे टीडीपीएल के निदेशक रणवीर सिंह ने सेटिंग वाले अभ्यर्थियों को यह बताने के लिए कहा था कि जिन प्रश्नों के सटीक उत्तर आए, केवल उन्हीं प्रश्नों का वे हल करेंगे।

परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट की कॉर्बन कापी रणवीर सिंह को दी गई थी। एफआरओ प्रारंभिक परीक्षा की खाली ओएमआर शीट को बाद में टीडीपीएल कार्यालय में कर्मचारी प्रदीप सिंह व दो अन्य ने बैठकर भरा।

रक्षक सिंह के मोबाइल फोन की गैलरी से एफआरओ प्रारंभिक परीक्षा की ओएमआर कार्बन कापी व अभ्यर्थी कापी बरामद की गई थी।

फरार एजेंट लालू यादव ने भी पास की थी 14वीं जेपीएससी पीटी व एफआरओ परीक्षा

सीआइडी ने रांची स्थित सीआइडी की विशेष अदालत में एक फरार आरोपित लालू यादव के विरुद्ध ठोस साक्ष्य दिया है। पूर्व में गिरफ्तार टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी ने सीआइडी काे पूछताछ में बताया था कि लालू यादव एजेंट की भूमिका में था और जेपीएससी की परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों की सेटिंग कराता था। वह स्वयं भी 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा व एफआरओ की परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर पास हुआ था। सीआइडी पूर्व में लालू यादव के आवास में छापेमारी की थी, जहां से अभय तिवारी के हस्ताक्षर किए हुए आठ लाख रुपये के चेक, विभिन्न बैंकों के कई खाली चेक व अन्य अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट की कार्बन कापियां मिली थी।

सीआइडी को यह भी सबूत मिला है कि लालू यादव ने अभय तिवारी केा यूपीआइ के माध्यम से 1.40 लाख रुपये स्थानांतरित की थी। सीआइडी को अब लालू यादव की तलाश है, जो फिलहाल फरार है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article चूहा मारने के लिए खेत में खुदाई कर रहे बुजुर्ग की 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से मौत
Next Article झारखंड को मिलेट्स की खेती और चेक डैम के लिए मिलेंगे ₹20 करोड़, पलामू-संताल परगना के किसानों को फायदा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धनबाद समेत झारखंड में पांच दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, बुधवार को भारी वर्षा के आसार; यलो अलर्ट जारी
September 22, 2026
मौर्य एक्सप्रेस में टरका रहे थे अवैध शराब, मुरी स्टेशन पर RPF के हत्थे चढ़ा तस्कर; मधुपुर में पकड़ाई महिला तस्कर
September 22, 2026
दुर्गा पूजा को लेकर रांची नगर निगम मुस्तैद, 3 पालियों में होगी सफाई और 24 घंटे कनेक्ट सेंटर एक्टिव
September 22, 2026
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची समेत कई जिलों में 27 सितंबर तक भारी बारिश और बिजली का अलर्ट
September 22, 2026

You Might Also Like

झारखंडधनबादमौसम

धनबाद समेत झारखंड में पांच दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, बुधवार को भारी वर्षा के आसार; यलो अलर्ट जारी

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

मौर्य एक्सप्रेस में टरका रहे थे अवैध शराब, मुरी स्टेशन पर RPF के हत्थे चढ़ा तस्कर; मधुपुर में पकड़ाई महिला तस्कर

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

दुर्गा पूजा को लेकर रांची नगर निगम मुस्तैद, 3 पालियों में होगी सफाई और 24 घंटे कनेक्ट सेंटर एक्टिव

By Priyanka Kumari
झारखंडमौसमरांची

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची समेत कई जिलों में 27 सितंबर तक भारी बारिश और बिजली का अलर्ट

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?