फोटो : परीक्षा देते छात्र
राजमहल/संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 का आयोजन राजमहल प्रखंड के तीन विद्यालयों में किया गया। परीक्षा का आयोजन प्रखंड संयोजक सुबोल प्रसाद साह की देखरेख में संपन्न हुआ।
परीक्षा के सफल आयोजन में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की प्रधानाचार्य रीमा कुमारी, हर्षवर्धन शाह, निरंजन कुमार, महबूब आलम, इमरान हसन अंसारी एवं लिपिक साक्षी गुप्ता का सहयोग रहा। वहीं मध्य विद्यालय नया बाजार में प्रधानाचार्य दिलीप झा एवं शिक्षिका शोभा गुप्ता तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवगछिया में प्रधानाचार्य निर्मल कुमार सरकार, शिक्षिका अंजू राय एवं शिक्षक अजय शाह के सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना इस परीक्षा का प्रमुख उद्देश्य है।



