राजमहल/संवाददाता। राजमहल स्थित बीएलएनएल बोहरा डिग्री कॉलेज में शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो एवं कॉलेज के प्राचार्य प्रो. हरिशंकर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
बैठक में कॉलेज में छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन की व्यवस्था तथा कॉलेज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की उपस्थिति से संबंधित जानकारी भी ली और कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक चर्चा की।
बैठक के दौरान कॉलेज के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।



