• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > देवघर नगर निगम में अब बिना ID कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री, नया आदेश जारी

देवघर नगर निगम में अब बिना ID कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री, नया आदेश जारी

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/20 at 12:22 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

देवघर: देवघर नगर निगम कार्यालय में पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ हाल के दिनों में हुई दुर्व्यवहार की घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए कार्यालय में प्रवेश को लेकर नयी व्यवस्था लागू की गयी है. नगर आयुक्त सुलोचना मीणा की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार अब निगम कार्यालय में प्रवेश करने वाले सभी संबंधित लोगों को कार्यालय द्वारा जारी पहचान-पत्र यानी आइ-कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा.

Contents
दुर्व्यवहार की घटनाओं के बाद लिया गया फैसलाजनप्रतिनिधियों के लिए भी आइ-कार्ड जरूरी

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. नयी व्यवस्था निगम के पदाधिकारियों, नियमित, अनुबंध और अस्थायी कर्मियों के साथ सभी माननीय जनप्रतिनिधियों पर भी लागू होगी.

दुर्व्यवहार की घटनाओं के बाद लिया गया फैसला

नगर आयुक्त सुलोचना मीणा ने जारी आदेश में कहा है कि विगत दिनों के कार्यकलाप और कार्यरत कर्मियों के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटनाओं को संज्ञान में लिया गया है.

कार्यालय में सुरक्षा, सम्मान और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गयी है. इसके तहत निगम कार्यालय में प्रवेश करने वाले सभी संबंधित पदाधिकारियों, कर्मियों और जनप्रतिनिधियों को अपना कार्यालय द्वारा निर्गत पहचान-पत्र साथ लेकर आना होगा.

जनप्रतिनिधियों के लिए भी आइ-कार्ड जरूरी

नगर निगम की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि नयी व्यवस्था केवल निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों तक सीमित नहीं है.

सभी जनप्रतिनिधियों के लिए भी कार्यालय में प्रवेश के दौरान आइ-कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा. आदेश की प्रतिलिपि सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कर्मियों को सूचना एवं अनुपालन के लिए भेजी गयी है.महापौर और उप महापौर को भी दी गयी जानकारी

नगर आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी दूसरे ज्ञापन के माध्यम से महापौर और उप महापौर को भी नये आदेश की जानकारी दी गयी है.

निगम प्रशासन के अनुसार इस व्यवस्था का उद्देश्य कार्यालय परिसर में प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के साथ वहां कार्यरत पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना है.

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होने के बाद निगम कार्यालय में आने वाले संबंधित पदाधिकारियों, कर्मियों और जनप्रतिनिधियों को आइ-कार्ड के साथ ही प्रवेश करना होगा.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘भीड़ ने घेरा, तोड़े शीशे…’ भोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani की कार पर पथराव, बेसमेंट से बाहर निकाला गया
Next Article सोलर सिस्टम से चमकेगी बिहार के गांवों की किस्मत, रैंकिंग में टॉप करने पर बिजली कंपनी देगी इंसेंटिव राशि
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बेतिया में कलवार समाज का महासम्मेलन, मंत्री ने बताया लोकतंत्र में हक पाने का मंत्र
September 20, 2026
ब‍िहार में भारत नेपाल सीमा पर 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार, एसएसबी ने कस्टम विभाग को किया सुपुर्द
September 20, 2026
अमृतसर से भटक कर बिहार पहुंचे बुजुर्ग, 19 साल के बिहारी युवक ने AI से लगाया पता; खुद साथ आकर परिवार से मिलाया
September 20, 2026
सीतामढ़ी में जहां बच्चों को पढ़ाया जाता है, वहीं हुआ बार बालाओं का डांस, वीडियो वायरल
September 20, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

बोहरा डिग्री कॉलेज के शासी निकाय की बैठक, पठन-पाठन व विकास पर हुई चर्चा

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

36 लाख की लागत से बनने वाले चार कमरों के क्लासरूम का विधायक ने किया शिलान्यास

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

भूतेश्वर नाथ मंदिर में विधि-विधान से हुई बलभद्र देव की पूजा-अर्चना

By AMRIT RAJ
साहिबगंजझारखंड

मंडरो में नवसाक्षरों का आकलन, महिलाओं ने पुरुषों से अधिक लिया हिस्सा

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?