• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > नई दिल्ली > ठेठ भोजपुरी बोल और जापानी म्यूजिक का तड़का! इंटरनेट पर छाया पूर्वांचल का ये अनोखा लोकगीत

ठेठ भोजपुरी बोल और जापानी म्यूजिक का तड़का! इंटरनेट पर छाया पूर्वांचल का ये अनोखा लोकगीत

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/20 at 10:16 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

भोजपुरी गीत तो बहुत सुने होंगे पर जापानी स्टाइल में इसे सुनने का मजा ही कुछ और है।

 नई दिल्ली। देशों की सरहद हो सकती है लेकिन कला, साहित्य और संगीत की कोई सीमा नहीं होती। यह बात आज एक बार फिर से साबित हो गई है और इसका जरिया बना है, इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पूर्वांचल का एक भोजपुरी शैली में गाया गीत। 

Contents
भोजपुरी लहर पहुंची जापान तक ठेठ पूर्वांचल में जापानी शमिसेन का मेल क्या है गीत का मतलब? धोबिया नृत्य की दिखाई देती है झलक 

कितने गर्व की बात है न कि हमारे पूर्वांचल की भाषा में गाया गया एक गीत जापानी संगीत के साथ मिलकर खूब धमाल मचा रहा है। चलिए आज आपको इस गीत की रोचक कहानी बताते हैं।  

भोजपुरी लहर पहुंची जापान तक 

पूर्वांचली गीत ‘चम्पवा की कलियां’ आजकल सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, इस गीत में जापानी संगीत का अनूठा मेल देखने को मिलता है। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के अवधी-भोजपुरी भाषी क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा गाया जाने वाला एक पारंपरिक गीत है।  

ठेठ पूर्वांचल में जापानी शमिसेन का मेल 

‘चम्पवा की कलियां’ गाना भोजपुरी शैली में गाया गया है, जो बिहार के साथ ही ठेठ पूर्वांचली क्षेत्र की संस्कृति भी दर्शाता है। यह गाना सुनने पर ऐसा लग सकता है कि इसमें किसी जश्न की बात की जा रही है जबकि इसमें विरह यानी बिछोह की गहरी कहानी छिपी हुई है। 

वहीं, इसमें जापानी शमिसेन वाद्य यंत्र का इस्तेमाल किया गया है। यह तीन तारों वाला ट्रेडिशनल इंस्ट्रूमेंट है जो एक बड़े से प्लैक्ट्रम की मदद से बजाया जाता है। इस इंस्ट्रूमेंट की खास बात यह है कि इसकी ध्वनि एकदम तीखी और गतिशील होती है। 

क्या है गीत का मतलब? 

“बाटो जोहे नदियां, काहे आये न पतवार…” इस पंक्ति में नायिका नाव और उसके किनारे से खुद की तुलना करते हुए कहती है कि वह कब से राह देख रही है, पर उसका प्रियतम अभी तक नहीं आया है। 

“पिया चल गइले कलकत्ता, संग ले गइलन बहार…” इसके बाद नायिका शिकायत करते हुए कहती है कि उसका पति कलकत्ता चला गया है, साथ में वो उसके जीवन की सारी खुशियां भी ले गया है। 

“अरे वो ही चम्पा कलिया का ककही… ककही बनवली झरेली, अरे सँवार लंबी केस झरेली…” गाने की यह लाइन चम्पा की कली से बनी कंघी पर आधारित है, जिससे नायिका अपने बाल संवार रही है और अपने प्रियतम को याद कर रही है। 

धोबिया नृत्य की दिखाई देती है झलक 

इस गाने में सिर्फ भोजपुरी गीत की शैली ही नहीं बल्कि लोकनृत्य की झलक भी देखने को मिलती है। कलाकार पूर्वांचल के धोबिया नृत्य पर भी थिरकते नजर आते हैं। यह खासतौर से आजमगढ़, जौनपुर और गाजीपुर का पारंपरिक नृत्य है। इसे एक दौर में शादी-ब्याह, त्योहार और जन्मदिन के शुभ अवसरों पर किया जाता था।  

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article साहिबगंज के अंकुश ने रचा इतिहास, पहली बार जिले के पहलवान का वर्ल्ड ट्रायल में चयन
Next Article बरहेट में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, चालक गंभीर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बेतिया में कलवार समाज का महासम्मेलन, मंत्री ने बताया लोकतंत्र में हक पाने का मंत्र
September 20, 2026
ब‍िहार में भारत नेपाल सीमा पर 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार, एसएसबी ने कस्टम विभाग को किया सुपुर्द
September 20, 2026
अमृतसर से भटक कर बिहार पहुंचे बुजुर्ग, 19 साल के बिहारी युवक ने AI से लगाया पता; खुद साथ आकर परिवार से मिलाया
September 20, 2026
सीतामढ़ी में जहां बच्चों को पढ़ाया जाता है, वहीं हुआ बार बालाओं का डांस, वीडियो वायरल
September 20, 2026

You Might Also Like

एंटरटेनमेंटनई दिल्ली

‘भीड़ ने घेरा, तोड़े शीशे…’ भोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani की कार पर पथराव, बेसमेंट से बाहर निकाला गया

By AMRIT RAJ
बिहारनई दिल्ली

फिल्मों वाला भोजपुरी डांस नहीं, बिहार की लोकपरंपरा है फगुआ नृत्य! जानिए इसका खास महत्व

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?