• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • रांची
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > पश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरू

पश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरू

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/17 at 10:17 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए 44वीं वाहिनी एसएसबी नरकटियागंज ने कमर कस ली है।

मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध की पहचान, रोकथाम और पीड़ितों के सुरक्षित पुनर्वास को लेकर वाहिनी मुख्यालय परिसर में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू की गई।

कार्यशाला में बलकार्मिकों को सीमा पर ड्यूटी के दौरान मानव तस्करी के मामलों को पहचानने और त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित किया गया। इसका उद्घाटन कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के मार्गदर्शन में द्वितीय कमान अधिकारी गोविंद कुमार ठाकुर ने किया।

उन्होंने कहा कि मानव तस्करी सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। इस अपराध पर प्रभावी रोक के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों, गैर सरकारी संगठनों और आम जनता के बीच मजबूत समन्वय तथा समय पर कार्रवाई बेहद जरूरी है। संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा पर फोकस

प्रशिक्षण के दौरान सीमा पार मानव तस्करी के संभावित मामलों की पहचान, पीड़ितों और संदिग्ध अपराधियों को पहचानने की प्रक्रिया तथा पीड़ितों को सुरक्षित तरीके से सहायता और पुनर्वास उपलब्ध कराने के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि ड्यूटी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर किस प्रकार सतर्कता बरतते हुए मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्रवाई की जाए।

विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव और जरूरी जानकारी

कार्यशाला का संचालन ‘प्रयास किशोर सहायता केंद्र सोसाइटी’ के चीफ को-ऑर्डिनेटिंग ऑफिसर जितेंद्र कुमार सिंह और आरती कुमारी ने किया।

विशेषज्ञों ने मानव तस्करी की रोकथाम से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देते हुए बलकार्मिकों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य सीमा पर तैनात जवानों की क्षमता बढ़ाना और मानव तस्करी के संभावित मामलों में प्रभावी हस्तक्षेप सुनिश्चित करना रहा।

मौके पर सहायक कमांडेंट रामवीर कुमार, निरीक्षक भूपेंद्र कौर, सहायक उप निरीक्षक कुला रंजन डेका समेत बड़ी संख्या में जवानों ने हिस्सा लिया।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 2000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% चार्ज! दरभंगा के कारोबारियों ने जताई चिंता
Next Article जहां अपनों को देनी है अंतिम विदाई, वहां पसरा पानी, मधेपुरा के बिहारीगंज मुक्तिधाम की बदहाली से लोग परेशान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिम्स रांची में सेकंड काउंसलिंग से पहले ही MBBS की पढ़ाई शुरू, सिखाया जा रहा टाइम मैनेजमेंट और मरीज व्यवहार
September 17, 2026
थाईलैंड के चक्रवाती घेरे का असर, झारखंड में फिर बदलेगा मौसम; गरज के साथ बारिश का अलर्ट
September 17, 2026
पटना में बाढ़ का पानी घटने के बाद प्रशासन अलर्ट, फसल क्षति और खराब हुई सड़कों का आकलन शुरू
September 17, 2026
विश्वकर्मा पूजा पर सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का महासंयोग, पंडित जी ने बताया औजारों की पूजा का शुभ मुहूर्त
September 17, 2026

You Might Also Like

बिहारपटना

पटना में बाढ़ का पानी घटने के बाद प्रशासन अलर्ट, फसल क्षति और खराब हुई सड़कों का आकलन शुरू

By Priyanka Kumari
बिहारपटना

विश्वकर्मा पूजा पर सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का महासंयोग, पंडित जी ने बताया औजारों की पूजा का शुभ मुहूर्त

By Priyanka Kumari
बिहारस्वास्थ्य

बिहार में डिजिटल हेल्थ क्रांति, OPD में 100% डिजिटल रजिस्ट्रेशन का आदेश; ‘भाव्या’ पोर्टल से जुड़ेंगे मरीज

By Priyanka Kumari
पटनाबिहार

बिहटा एयरपोर्ट से उड़ान की राह होगी आसान, अनधिकृत निर्माण से नालियों के अतिक्रमण तक जल्द दूर होंगी बाधाएं

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?