साहिबगंज। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, साहिबगंज में 16 सितंबर 2026 को स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नारा लेखन एवं चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य श्री आलोक कुमार ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने विद्यालय परिसर, छात्रावास और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।
समारोह में हिंदी शिक्षक वेद प्रकाश शर्मा, टीजीटी हिंदी राजेश महतो, रवि प्रकाश गुप्ता, कला शिक्षक राजू कुमार गोंड, अंग्रेजी शिक्षक डी.के. यादव, पीजीटी भूगोल राजकुमार राम, काउंसलर संदीप वर्मा, आकांक्षा यादव, मंटू सुरेंद्र सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।



