• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > बिहार में शिक्षा विभाग के लिए बनेगा खास ‘ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स’, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने को उच्चस्तर पर शुरू हुई कवायद

बिहार में शिक्षा विभाग के लिए बनेगा खास ‘ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स’, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने को उच्चस्तर पर शुरू हुई कवायद

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/12 at 2:39 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

बिहार शिक्षा विभाग योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए मंत्रियों और सचिवों का एक समूह बनाने की तैयारी कर रहा है। इसका उद्देश्य वित्त, भवन निर्माण और भूमि संबंधी अंतर-विभागीय बाधाओं को दूर कर लंबित परियोजनाओं को गति देना है।

पटना। बिहार के शिक्षा विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स और सचिवों का समूह बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस दिशा में उच्चस्तर पर विमर्श चल रहा है। इसका उद्देश्य अलग-अलग विभागों से जुड़े मामलों के कारण शिक्षा विभाग की योजनाओं में होने वाली देरी को दूर करना है।

Contents
वित्त, भवन और जमीन से जुड़े मामलों का होगा समाधानस्कूलों की जमीन पर अतिक्रमण भी बड़ी चुनौतीपहले से मौजूद है क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुपकेंद्रीय योजनाओं से लेकर सोलर प्लेट तक, कई कामों में चाहिए सहयोग

वित्त, भवन और जमीन से जुड़े मामलों का होगा समाधान

शिक्षा विभाग के सामने वित्त, भवन निर्माण और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े मामले बड़ी संख्या में आते हैं। योजनाओं के लिए राशि की व्यवस्था, स्कूल भवनों का निर्माण और भूमिहीन विद्यालयों के लिए जमीन उपलब्ध कराने जैसे मुद्दे इनमें प्रमुख हैं।

इन मामलों को संबंधित विभागों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक मंच पर उठाने से निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। इससे शिक्षा विभाग की कई लंबित योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

स्कूलों की जमीन पर अतिक्रमण भी बड़ी चुनौती

हाल ही में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की दो दिवसीय बैठक में बड़ी संख्या में विद्यालयों की जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया था। वहीं भूमिहीन विद्यालयों को जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के स्तर से आगे बढ़ाई जा रही है।

स्कूल भवनों के निर्माण से जुड़े काम भी शिक्षा विभाग की प्राथमिकताओं में हैं। ऐसे मामलों में कई विभागों के बीच समन्वय जरूरी है, जिसे प्रस्तावित समूह के जरिए मजबूत करने की तैयारी है।

पहले से मौजूद है क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप

बिहार में आपदा प्रबंधन के लिए पहले से क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप काम करता है। इसमें कई विभागों के मंत्री, मुख्य सचिव और विभागों के अपर मुख्य सचिव एवं प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

इसी तरह शिक्षा विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों को लेकर भी मंत्री और सचिव स्तर पर एक समन्वय समूह बनाने की कवायद चल रही है। इससे विभागों के बीच सीधे संवाद का रास्ता मजबूत होगा।

केंद्रीय योजनाओं से लेकर सोलर प्लेट तक, कई कामों में चाहिए सहयोग

शिक्षा विभाग के पास कई केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी है। इनमें से कुछ योजनाओं को दूसरे विभागों के सहयोग से आगे बढ़ाया जाना है। ऐसे मामलों में सचिव स्तर के समूह में चर्चा होने से अड़चनें दूर करने में मदद मिल सकती है।

वहीं विद्यालयों की छतों पर सोलर प्लेट लगाने की योजना भी है। इसमें ऊर्जा विभाग का सहयोग लिया जाना है। ऐसे में प्रस्तावित ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स और सचिवों का समूह शिक्षा विभाग की योजनाओं के लिए बेहतर समन्वय का माध्यम बन सकता है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बिहार पहुंचीं 90s की क्वीन करिश्मा कपूर, टन टना टन…पर लोलो संग झूमे प्रशंसक
Next Article सुपौल: किशनपुर में कोसी नदी का भीषण कटाव जारी, पंचगछिया गांव पर मंडराया विस्थापन का खतरा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चाशनी के बाजार में गोल मटोल पिड़िकिया, गोपालगंज के थावे धाम के व्यंजन को तिमुल देगा बाजार
September 12, 2026
भभुआ: पेड़ से टकराकर पानी से भरे गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार बाइक, डूबने से 2 की जान गई
September 12, 2026
साहिबगंज में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेजस्विनी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण
September 12, 2026
मुजफ्फरपुर में मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म, गांव वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
September 12, 2026

You Might Also Like

बिहार

चाशनी के बाजार में गोल मटोल पिड़िकिया, गोपालगंज के थावे धाम के व्यंजन को तिमुल देगा बाजार

By AMRIT RAJ
बिहार

भभुआ: पेड़ से टकराकर पानी से भरे गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार बाइक, डूबने से 2 की जान गई

By AMRIT RAJ
बिहार

मुजफ्फरपुर में मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म, गांव वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

By AMRIT RAJ
बिहारपटना

IPS की नौकरी मिली, फिर भी नहीं छोड़ा IAS बनने का सपना; दिव्या शक्ति अब पटना में संभालेंगी उत्पाद आयुक्त की जिम्मेदारी

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?