• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > लखीसराय में 3 फीट तक घटा गंगा और सहायक नदियों का जलस्तर, दियारा की सड़कें जलभराव से बाहर

लखीसराय में 3 फीट तक घटा गंगा और सहायक नदियों का जलस्तर, दियारा की सड़कें जलभराव से बाहर

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/12 at 2:27 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

लखीसराय जिले में गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है, जिससे बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत मिल रही है। बड़हिया और पिपरिया के दियारा क्षेत्रों में पानी 2.5-3 फीट तक कम हुआ है, सड़कें खुल रही हैं और राहत सामग्री का वितरण जारी है।

लखीसराय। जिले में गंगा और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में लगातार गिरावट से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत मिलने लगी है। बड़हिया और पिपरिया प्रखंड के दियारा क्षेत्रों में ढाई से तीन फीट तक पानी कम हुआ है। घरों से बाढ़ का पानी निकलने लगा है और अधिकांश सड़कों पर आवागमन भी शुरू हो गया है। 

Contents
सूखा राशन और पॉलीथिन शीट का वितरणचार पंचायतों में चार हजार पॉलीथिन शीट बांटेगंगा नौ सेंटीमीटर घटी, मनकठा में खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर ऊपर

हालांकि रामनगर, राहटपुर, तड़ीपर सहित निचले इलाकों में अब भी बाढ़ का पानी फैला हुआ है। किऊल नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है, जबकि हरुहर में गिरावट की रफ्तार धीमी है। बाढ़ से अवरुद्ध अधिकांश सड़कें भी अब पानी से बाहर निकल गई हैं। 

सूखा राशन और पॉलीथिन शीट का वितरण

बड़हिया टाल क्षेत्र में हरुहर नदी का पानी अब भी फैला हुआ है। पाली और ऐजनी घाट पंचायत के लोगों के लिए नाव ही आवागमन का सहारा बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से राहत-बचाव कार्य जारी है। प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन और पॉलीथिन शीट का वितरण किया जा रहा है। 

अब तक 28 हजार से अधिक प्रभावित परिवारों को पॉलीथिन शीट और पांच हजार परिवारों को सूखा राशन उपलब्ध कराया गया है। शनिवार को लखीसराय, सूर्यगढ़ा, बड़हिया और पिपरिया प्रखंड क्षेत्रों में अंचलाधिकारियों की निगरानी में पशु चारा, पॉलीथिन शीट और सूखा राशन वितरित किया गया।

चार पंचायतों में चार हजार पॉलीथिन शीट बांटे

लखीसराय अंचलाधिकारी मणिभूषण कुमार ने बताया कि बालगुदर, अमहरा, मोरमा, गढ़ीविशनपुर और साबिकपुर पंचायत में अबतक चार हजार पालीथिन शीट और साढ़े तीन हजार सूखा राशन पैकेट वितरित किए गए हैं। बाढ़ का पानी तेजी से निकल रहा है। बड़हिया नगर क्षेत्र और टाल क्षेत्र में शनिवार को भी सामुदायिक रसोई के माध्यम से प्रभावित परिवारों को भोजन कराया गया। 

पिपरिया प्रखंड के पिपरिया पंचायत क्षेत्र में भी धीरे-धीरे बाढ़ का पानी निकलने लगा है। पानी में डूबे रामचंद्रपुर विद्युत उपकेंद्र परिसर से लगभग पानी निकल गया है। शनिवार को कर्मियों ने परिसर की साफ-सफाई की। 

उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति फिर शुरू हो जाएगी। वलीपुर और मोहनपुर पंचायत के लोगों को भी राहत मिलने लगी है। हालांकि सुमन चौक के पास अब भी काफी पानी जमा है।

गंगा नौ सेंटीमीटर घटी, मनकठा में खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर ऊपर

मिली जानकारी के अनुसार, हाथीदह में गंगा का जलस्तर 24 घंटे में नौ सेंटीमीटर घटकर 42.96 मीटर पर पहुंच गया है। वहीं किऊल-हरूहर के मनकठा केंद्र पर जलस्तर 41.26 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर ऊपर है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 

गंगा के जलस्तर में गिरावट से दियारा क्षेत्र के ऊंचे स्थानों से पानी तेजी से निकल रहा है। इससे अधिकांश सड़कें पानी से बाहर आ गई हैं। हालांकि निचले इलाकों में जलभराव अब भी बना हुआ है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पूर्वी चंपारण में निजी स्कूल की मैजिक वैन पलटी, बच्चों को छोड़कर फरार हुआ चालक
Next Article सावधान! आपके फिंगरप्रिंट से भी जारी हो सकता है फर्जी सिम; बिहार-ओडिशा में CBI का एक्शन, 10 ठिकानों पर रेड
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPS की नौकरी मिली, फिर भी नहीं छोड़ा IAS बनने का सपना; दिव्या शक्ति अब पटना में संभालेंगी उत्पाद आयुक्त की जिम्मेदारी
September 12, 2026
अररिया के जंगल में चाकू से गोदा महिला का शव बरामद, राजमिस्त्री की पत्नी पर हत्या का शक
September 12, 2026
बिहार चालक सिपाही अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: फिर बदली परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगा ड्राइविंग टेस्ट
September 12, 2026
सुपौल: किशनपुर में कोसी नदी का भीषण कटाव जारी, पंचगछिया गांव पर मंडराया विस्थापन का खतरा
September 12, 2026

You Might Also Like

बिहारपटना

IPS की नौकरी मिली, फिर भी नहीं छोड़ा IAS बनने का सपना; दिव्या शक्ति अब पटना में संभालेंगी उत्पाद आयुक्त की जिम्मेदारी

By AMRIT RAJ
बिहार

अररिया के जंगल में चाकू से गोदा महिला का शव बरामद, राजमिस्त्री की पत्नी पर हत्या का शक

By AMRIT RAJ
बिहार

बिहार चालक सिपाही अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: फिर बदली परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगा ड्राइविंग टेस्ट

By AMRIT RAJ
बिहार

सुपौल: किशनपुर में कोसी नदी का भीषण कटाव जारी, पंचगछिया गांव पर मंडराया विस्थापन का खतरा

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?