• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > पूर्वी चंपारण में निजी स्कूल की मैजिक वैन पलटी, बच्चों को छोड़कर फरार हुआ चालक

पूर्वी चंपारण में निजी स्कूल की मैजिक वैन पलटी, बच्चों को छोड़कर फरार हुआ चालक

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/12 at 2:25 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

पूर्वी चंपारण के मेहसी थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की मैजिक वैन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई, जिसमें सवार 14-15 बच्चों को छोड़कर चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला; पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 मेहसी (पूर्वी चंपारण)। जिले के मेहसी थाना क्षेत्र में निजी स्कूल की मैजिक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के समय वैन में करीब 14 से 15 बच्चे सवार थे।

Contents
चालक से मोबाइल छीनने का आरोपबच्चों को छोड़कर भागा चालकपुलिस कर रही मामले की जांच

दुर्घटना के बाद चालक बच्चों को वैन में ही छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों को बाहर निकाला।

चालक से मोबाइल छीनने का आरोप

घटना मेहसी के बहादुरपुर गांव के पास हुई। एसटी पाल मिशन स्कूल की मैजिक वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। हादसे में नगर पंचायत मेहसी वार्ड नंबर 15 निवासी आयुष कुमार (9) और कटहां पंचायत वार्ड नंबर पांच निवासी प्रीतम कुमार (7) को आंशिक चोटें आई हैं।

आयुष ने बताया कि वैन चलने के दौरान कुछ अज्ञात बाइक सवार चालक से मोबाइल छीनने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान हुई छीना-झपटी में चालक का संतुलन बिगड़ गया और मैजिक वैन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

बच्चों को छोड़कर भागा चालक

दुर्घटना के बाद चालक बच्चों को वैन में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रयास कर वैन को सीधा किया और उसे गड्ढे से बाहर निकाला।

इसके बाद सभी बच्चों को आनन-फानन में वाहन से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि गड्ढे में पानी नहीं था, अन्यथा हादसा और गंभीर हो सकता था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घायल दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके स्वजन को सौंप दिया गया। समाचार लिखे जाने तक फरार चालक की पहचान नहीं हो सकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे के कारणों और चालक के फरार होने के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आत्महत्या रोकथाम को लेकर साहिबगंज में निकली जागरूकता रैली
Next Article लखीसराय में 3 फीट तक घटा गंगा और सहायक नदियों का जलस्तर, दियारा की सड़कें जलभराव से बाहर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अररिया के जंगल में चाकू से गोदा महिला का शव बरामद, राजमिस्त्री की पत्नी पर हत्या का शक
September 12, 2026
बिहार चालक सिपाही अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: फिर बदली परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगा ड्राइविंग टेस्ट
September 12, 2026
सुपौल: किशनपुर में कोसी नदी का भीषण कटाव जारी, पंचगछिया गांव पर मंडराया विस्थापन का खतरा
September 12, 2026
बिहार में शिक्षा विभाग के लिए बनेगा खास ‘ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स’, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने को उच्चस्तर पर शुरू हुई कवायद
September 12, 2026

You Might Also Like

बिहार

अररिया के जंगल में चाकू से गोदा महिला का शव बरामद, राजमिस्त्री की पत्नी पर हत्या का शक

By AMRIT RAJ
बिहार

बिहार चालक सिपाही अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: फिर बदली परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगा ड्राइविंग टेस्ट

By AMRIT RAJ
बिहार

सुपौल: किशनपुर में कोसी नदी का भीषण कटाव जारी, पंचगछिया गांव पर मंडराया विस्थापन का खतरा

By AMRIT RAJ
बिहारपटना

बिहार में शिक्षा विभाग के लिए बनेगा खास ‘ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स’, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने को उच्चस्तर पर शुरू हुई कवायद

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?