छह माह से राशन नहीं उठाने वाले लाभार्थियों के राशन कार्ड 1 अक्टूबर से अस्थायी रूप से निष्क्रिय हो जाएंगे। निष्क्रिय कार्डों को पुनः सक्रिय कराने के लिए 1 अक्टूबर 2026 से 1 जनवरी 2027 के बीच ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा।
पिछले छह माह से जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों से राशन नहीं उठाने वाले लाभार्थियों के राशन कार्ड एक अक्टूबर से अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर दिए जाएंगे। ऐसे लाभार्थियों को एक अक्टूबर से राशन नहीं मिलेगा।



