• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > पटना > पटना के 4.80 लाख बिजली उपभोक्ताओं ने नहीं जमा किया संपत्ति कर, निगम की नजर अब इन पर

पटना के 4.80 लाख बिजली उपभोक्ताओं ने नहीं जमा किया संपत्ति कर, निगम की नजर अब इन पर

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/11 at 3:44 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

पटना नगर निगम ने संपत्ति कर वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया है, जिसमें 4.80 लाख बिजली उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है जिन्होंने अभी तक संपत्ति कर जमा नहीं किया है।

 पटना। संपत्ति कर का दायरा बढ़ाने के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में शुरू किया गया विशेष अभियान नगर निगम की राजस्व वृद्धि में मील का पत्थर साबित होगा। अब तक की गई कालिंग में 4,80,437 बिजली उपभोक्ताओं ने स्वीकार किया कि वे संपत्ति कर जमा नहीं करते और उनकी संपत्ति का कर निर्धारण नहीं हुआ है।

Contents
पहले दिन 516 संपत्तिधारकों से 24.95 लाख कर संग्रह3.10 लाख संपत्तियां ही कर के दायरे में4,771 नई संपत्तियां कर दायरे में शामिलपाटलिपुत्र अंचल में सबसे अधिक नई संपत्तियां4,911 संपत्तियों का किया गया पुनः कर निर्धारणफील्ड सर्वे में 137 संपत्तियां चिह्निततीन स्तरीय अभियान में इन कार्यों पर जोर

शुक्रवार से नगर आयुक्त यशपाल मीणा के निर्देश पर निगम का तीन स्तरीय राजस्व संवर्धन अभियान शुरू हो गया है।

पहले दिन 516 संपत्तिधारकों से 24.95 लाख कर संग्रह

अभियान के तहत चिह्नित बिजली उपभोक्ताओं की संपत्तियों का कर निर्धारण भी शुरू कर दिया गया है। राजस्व संवर्धन अभियान के पहले दिन 516 संपत्तिधारकों से 24.95 लाख रुपये कर संग्रह किया गया।

इसमें नई संपत्तियों का कर निर्धारण भी शामिल है। नगर निगम क्षेत्र में फिलहाल 6.97 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जबकि इनमें से 6.18 लाख के मोबाइल नंबर ही उपलब्ध हैं।

3.10 लाख संपत्तियां ही कर के दायरे में

नगर निगम क्षेत्र में संपत्ति कर के दायरे में फिलहाल केवल 3.10 लाख संपत्तियां दर्ज हैं। संपत्ति कर संग्रह का दायरा बढ़ाने के लिए निगम के कंट्रोल रूम में 26 सदस्यीय विशेष टीम काम कर रही है।

टीम प्रतिदिन बिजली उपभोक्ताओं को फोन कर उनकी संपत्ति से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। जल्द ही इस कार्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) आधारित प्रणाली का उपयोग किया जाएगा।

4,771 नई संपत्तियां कर दायरे में शामिल

चालू वित्तीय वर्ष में सितंबर के प्रथम सप्ताह तक 4,771 नई संपत्तियों को कर के दायरे में शामिल किया गया है। इनमें 3,306 संपत्तिधारकों ने निगम के काउंटर पर जाकर और 1,465 ने आनलाइन माध्यम से स्व-कर निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की है। इनमें से 67.13 प्रतिशत संपत्तिधारकों ने मौके पर ही भुगतान किया है।

पाटलिपुत्र अंचल में सबसे अधिक नई संपत्तियां

पाटलिपुत्र अंचल में सर्वाधिक 1,196 नई संपत्तियां कर दायरे में आई हैं। अजीमाबाद में 796, बांकीपुर में 495, कंकड़बाग में 803, नूतन राजधानी में 1,012 तथा पटना सिटी अंचल में 469 संपत्तियां कर के दायरे में शामिल हुई हैं। निगम का लक्ष्य अधिक से अधिक संपत्तियों को कर के दायरे में लाना है।

4,911 संपत्तियों का किया गया पुनः कर निर्धारण

चालू वित्तीय वर्ष में सितंबर के प्रथम सप्ताह तक 4,911 संपत्तियों का पुनः कर निर्धारण किया गया है। ये वे संपत्तियां हैं, जिनके मूल कर निर्धारण के बाद संपत्ति के स्वरूप, निर्मित क्षेत्रफल अथवा अन्य विवरण में परिवर्तन या विस्तार हुआ है। संपत्तिधारकों ने स्वयं आगे आकर संपत्ति का पुनः कर निर्धारण कराया है।

फील्ड सर्वे में 137 संपत्तियां चिह्नित

नगर निगम के फील्ड सर्वे के दौरान 137 ऐसी संपत्तियों को चिह्नित किया गया, जिनका वास्तविक विवरण पूर्व निर्धारित कर विवरण से अलग पाया गया। इन संपत्तियों का निगम द्वारा पुनर्मूल्यांकन किया गया। नियमों के अनुसार इन पर 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

तीन स्तरीय अभियान में इन कार्यों पर जोर

  • कर दायरे से बाहर की संपत्तियों का कर निर्धारण किया जाएगा।
  • पंजीकृत संपत्तियों के कर निर्धारण का पुनर्मूल्यांकन होगा।
  • 1.50 लाख बकायेदार संपत्तिधारकों से 80 करोड़ रुपये संपत्ति कर की वसूली की जाएगी।
  • कंकड़बाग में सबसे अधिक उपभोक्ता चिह्नित

अंचलवार संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले चिह्नित बिजली उपभोक्ताओं में अजीमाबाद के 68,664, बांकीपुर के 81,781 और कंकड़बाग के 1,00,610 उपभोक्ता शामिल हैं।

नूतन राजधानी में 1,04,798, पाटलिपुत्र में 94,346 और पटना सिटी में 30,238 बिजली उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article प्रमाण-पत्र नहीं, सम्मान चाहिए, झारखंड आंदोलनकारियों के लिए विशेष समारोह की मांग
Next Article मेडिकल और हेल्थ टेक्नोलॉजी का हब बनेगा झारखंड, इरफान अंसारी ने दिल्ली में 32 देशों की तकनीकों का किया अध्ययन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गंगा का जलस्तर बढ़ने से उधवा के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का कहर
September 11, 2026
झारखंड में बैंकों पर लगा ताला: मांगों को लेकर 35 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, लगातार 3 दिन बंद रहेगी बैंकिंग सेवा
September 11, 2026
अब आपकी जमीन का भी होगा आधार कार्ड, नक्शा-रजिस्ट्री और कोर्ट केस को जोड़ने की तैयारी
September 11, 2026
झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज: गढ़वा, साहेबगंज और पलामू के पीडीजे के नाम पर कॉलेजियम की मुहर
September 11, 2026

You Might Also Like

बिहार

आरा में पुलिस से भिड़े राजद नेता, बोले- नेतागिरी करनी है तो वर्दी उतारकर आइए; वीडियो वायरल

By AMRIT RAJ
बिहार

बिहार में फिर मिला फर्जी IPS: असली पुलिस के साथ छापा मारा और चेकिंग भी की, पोल खुलने के डर से हुआ फरार

By AMRIT RAJ
बिहार

बिहार के विश्वविद्यालयों में होगी गैर शैक्षणिक कर्मियों की भर्ती, लोकभवन ने शुरू की प्रक्रिया

By AMRIT RAJ
बिहारपटना

पटना-गया रेलखंड में सबसे ज्यादा बेटिकट यात्री, आठ महीने में 45.93 करोड़ जुर्माना

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?