• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > कुड़ू में बोले लोहरदगा डीसी – स्पोर्ट्स में रोजगार की अपार संभावनाएं, खेल पर ध्यान दें खिलाड़ी

कुड़ू में बोले लोहरदगा डीसी – स्पोर्ट्स में रोजगार की अपार संभावनाएं, खेल पर ध्यान दें खिलाड़ी

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/11 at 3:27 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

लोहरदगा के टाटी कुड़ू में फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया. इस मौके पर उपायुक्त ने कहा खेल के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं. खिलाड़ियों को अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए.

कुड़ू: संत विनोबा भावे खेल मैदान टाटी कुड़ू में आयोजित चार दिवसीय इनामी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई. फाइनल मुकाबले में कच्छप ब्रदर्स रांची को दो गोल से पराजित करते हुए बानापीरी फुटबॉल क्लब ने खिताब पर कब्जा जमाया. तीसरे स्थान पर न्यू स्टार हुदहुद और चौथे स्थान पर टोप्पो ब्रदर्स टाकू की टीम रही. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि तौर पर उपायुक्त संदीप कुमार मीणा और विशिष्ट अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी मौजूद रहे.

Contents
खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं: उपायुक्तआपसी रिश्ते और विश्वास को बढ़ाता है खेल: एसपीअतिथियों का भव्य स्वागतबानापीरी की टीम दो गोल से विजयी

खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं: उपायुक्त

इस मौके पर उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने कहा कि लोहरदगा के खिलाड़ियों में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है. लोहरदगा के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी काफी प्रतिभावान हैं. खेल से शारीरिक और मानसिक मजबूती के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ता है. उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं. खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान दें. जिला प्रशासन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है.

आपसी रिश्ते और विश्वास को बढ़ाता है खेल: एसपी

विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है, जो आपसी रिश्तों और एक-दूसरे के विश्वास को बढ़ाता है. खेल से आपसी प्रेम व सौहार्द बढ़ता है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में लोहरदगा की पहचान बाक्साइड नगरी के रूप में होती है. आने वाले समय में खिलाड़ियों की प्रतिभा देखकर कहा जा सकता है कि लोहरदगा की पहचान खेल नगरी के रूप में होगी.

अतिथियों का भव्य स्वागत

इससे पहले अतिथियों का खेल मैदान पहुंचने पर आयोजन समिति के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. झामुमो जिला अध्यक्ष सह आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक मुजम्मिल अहमद ने स्वागत किया. इसके बाद अतिथियों ने फाइनल में पहुंचे दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए फाइनल मैच का शुभारंभ किए.

बानापीरी की टीम दो गोल से विजयी

खिताबी मुकाबले में बानापीरी की टीम ने कड़े मुकाबले में कच्छप ब्रदर्स को बांधे रखा, लेकिन सफलता नहीं मिली. बाद में ट्राइब्रेकर का सहारा लिया गया, जहां बानापीरी की टीम दो गोल से विजयी रहीं. समापन के मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अहमद, फारूक अहमद, रौशन ठाकुर, सलीम पांडू, मोजिबुल रहमान बबलू,कनवर लाल खान, शब्बीर अहमद, संदीप उरांव, साजिद खान, आफताब आलम, अलीम अंसारी सहित अन्य शामिल थे.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बिहार में अब नक्शे के साथ होगा Land Mutation, जरूरत पड़ने पर मुफ्त में होगी जमीन की मापी
Next Article बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के शिलान्यास पट को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा, लोगों में भारी गुस्सा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गंगा का जलस्तर बढ़ने से उधवा के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का कहर
September 11, 2026
झारखंड में बैंकों पर लगा ताला: मांगों को लेकर 35 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, लगातार 3 दिन बंद रहेगी बैंकिंग सेवा
September 11, 2026
अब आपकी जमीन का भी होगा आधार कार्ड, नक्शा-रजिस्ट्री और कोर्ट केस को जोड़ने की तैयारी
September 11, 2026
झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज: गढ़वा, साहेबगंज और पलामू के पीडीजे के नाम पर कॉलेजियम की मुहर
September 11, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

गंगा का जलस्तर बढ़ने से उधवा के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का कहर

By AMRIT RAJ
झारखंड

झारखंड में बैंकों पर लगा ताला: मांगों को लेकर 35 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, लगातार 3 दिन बंद रहेगी बैंकिंग सेवा

By AMRIT RAJ
झारखंड

झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज: गढ़वा, साहेबगंज और पलामू के पीडीजे के नाम पर कॉलेजियम की मुहर

By AMRIT RAJ
झारखंड

PhonePe कैशबैक का लालच, फिर साइबर ठगी; जामताड़ा में 5 अपराधी गिरफ्तार, 11 मोबाइल बरामद

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?