• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > पटना > सीटी बजाना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, सांस की नली में फंसी सीटी पटना PMCH में ब्रोंकोस्कोपी से निकली

सीटी बजाना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, सांस की नली में फंसी सीटी पटना PMCH में ब्रोंकोस्कोपी से निकली

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/11 at 2:31 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

पटना में खेलते समय एक 12 वर्षीय बच्चे ने गलती से सीटी निगल ली, जो उसकी सांस की नली में फंस गई और गंभीर स्थिति बन गई। पीएमसीएच में पल्मोनरी, ईएनटी और एनेस्थीसिया विभागों की संयुक्त टीम ने ब्रोंकोस्कोपी के जरिए सफलतापूर्वक सीटी को बाहर निकाला।

, पटना। पटना में 12 वर्षीय बच्चे के साथ खेलते समय ऐसा हादसा हुआ, जिसने परिवार की चिंता बढ़ा दी। सीटी बजाते समय बच्चा अनजाने में उसे सांस के साथ अंदर खींच बैठा। सीटी सांस की नली से होते हुए ब्रोंकस में जाकर फंस गई, जिससे बच्चे के लिए गंभीर स्थिति बन गई।

Contents
पीएमसीएच में तीन विभागों ने संभाला मोर्चाब्रोंकोस्कोपी से सांस की नली से निकली सीटीएनेस्थीसिया टीम ने भी संभाली अहम जिम्मेदारीछोटी सी लापरवाही बन सकती है बड़ा खतरासांस में दिक्कत हो तो तुरंत अस्पताल पहुंचाएंसीटी-सिक्के और छोटे खिलौनों से रखें बच्चों को दूर

पीएमसीएच में तीन विभागों ने संभाला मोर्चा

बच्चे को पीएमसीएच लाया गया, जहां पल्मोनरी, ईएनटी और एनेस्थीसिया विभाग की संयुक्त टीम ने इलाज शुरू किया। पल्मोनरी विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक डा. साइमा एजाज के नेतृत्व में ब्रोंकोस्कोपी के जरिए सीटी निकालने का निर्णय लिया गया।

ब्रोंकोस्कोपी से सांस की नली से निकली सीटी

ईएनटी आपरेशन थिएटर नंबर-दो में ब्रोंकोस्कोपी की गई। चिकित्सकों ने सावधानीपूर्वक सांस की नली में फंसी सीटी को बाहर निकाल लिया। प्रक्रिया के दौरान पल्मोनरी टीम के साथ जूनियर रेजिडेंट डा. आदित्य और डा. रोशन ने सहयोग किया।

एनेस्थीसिया टीम ने भी संभाली अहम जिम्मेदारी

पूरी प्रक्रिया विभागाध्यक्ष प्रो. बीके चौधरी और वरिष्ठ शिक्षक डा. समरेंद्र झा के मार्गदर्शन में पूरी हुई। ईएनटी विभाग की एचओडी प्रो. प्रीति शर्मा और उनकी टीम ने भी सहयोग किया। एनेस्थीसिया टीम ने प्रक्रिया के दौरान बच्चे को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

छोटी सी लापरवाही बन सकती है बड़ा खतरा

चिकित्सकों के अनुसार बच्चों में खेल-खेल में सीटी, खिलौने या दूसरी छोटी वस्तुओं को मुंह के पास ले जाने से ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। सांस की नली में किसी वस्तु के चले जाने की आशंका हो तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए और बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाना जरूरी है।

सांस में दिक्कत हो तो तुरंत अस्पताल पहुंचाएं

अगर किसी वस्तु के सांस की नली में जाने की आशंका हो तो बच्चे को जबरन खाना या पानी नहीं देना चाहिए। लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी, सीटी जैसी आवाज या अचानक सांस फूलने जैसे लक्षण दिखें तो बिना देरी किए बच्चे को अस्पताल ले जाना चाहिए।

सीटी-सिक्के और छोटे खिलौनों से रखें बच्चों को दूर

  • बच्चों को सीटी, सिक्के, बटन, खिलौनों के छोटे हिस्से जैसी वस्तुओं से खेलते समय अकेला न छोड़ें।
  • छोटी वस्तु को मुंह में रखने या उससे खेलने से रोकें, खासकर छोटे बच्चों को।
  • खेलते समय सीटी, गुब्बारे या अन्य वस्तुओं को मुंह में लेकर दौड़ने से बचाएं।
  • वस्तु सांस की नली में जाने की आशंका हो तो बच्चे को जबरन पानी या खाना न दें।
  • सांस लेने में परेशानी, लगातार खांसी, सीटी जैसी आवाज या अचानक सांस फूलने पर तुरंत अस्पताल ले जाएं।
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रांची के दुर्गा मंदिर ट्रस्ट मामले में हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के 12 ट्रस्टियों को बनाया जाएगा पक्षकार, हाईकोर्ट का आदेश
Next Article रांची में BBA छात्र से मारपीट और छिनतई का आरोप, चतरा के विधायक पुत्र समेत चार युवकों पर FIR
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahibganj: बाढ़ में मदद का हाथ बढ़ाकर दिलों में जगह बना रहे रामनाथ पासवान
September 13, 2026
Ranchi: फेडरेशन चैंबर चुनाव में आकाश पांडे ने दर्ज की जीत
September 13, 2026
बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची आजसू की राहत टीम, जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री
September 12, 2026
बाढ़ के पानी में डूबने से 60 वर्षीय महिला की मौत, गांव में पसरा मातम
September 12, 2026

You Might Also Like

बिहार

बिहार: किराएदार, बिजली मीटर या बंटवारा… जानें आपकी संपत्ति पर कितना और किसे देना होगा टैक्स

By AMRIT RAJ
बिहार

मधुबनी के युवक ने मारा लंबा हाथ, लखनऊ में नौकर बन उड़ाया 1.5 करोड़ का माल, रुन्नीसैदपुर से गिरफ्तार

By AMRIT RAJ
बिहार

यह कैसी पढ़ाई? पश्चिम चंपारण में स्कूल गईं चार बहनें एक साथ गायब, 17 घंटे बाद दिल्ली में मिलीं

By AMRIT RAJ
बिहार

नालंदा में साइबर अपराधियों पर शिकंजा, वशीकरण और सेक्स एस्कॉर्ट के नाम पर ठगी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?