• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > छपरा के यात्रियों को झटका; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई की ट्रेनों में नो-रूम, रिग्रेट के चलते टिकट बुकिंग बंद

छपरा के यात्रियों को झटका; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई की ट्रेनों में नो-रूम, रिग्रेट के चलते टिकट बुकिंग बंद

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/11 at 2:00 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

दीपावली और छठ महापर्व से पहले महानगरों से छपरा आने वाली ट्रेनों में यात्रियों को टिकट मिलने में भारी परेशानी हो रही है।

छपरा। दीपावली और छठ महापर्व से पहले महानगरों से घर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं।

नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता से छपरा आने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण शुरू होते ही टिकटों की स्थिति रिग्रेट तक पहुंच जा रही है।

कई ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने के साथ वेटिंग टिकट का विकल्प भी उपलब्ध नहीं है। इससे त्योहार में घर आने की तैयारी कर रहे यात्रियों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है।

शुक्रवार को छपरा जंक्शन के आरक्षित टिकट काउंटर खुलते ही यात्रियों की भीड़ जुट गई। पहले से टिकट कराने पहुंचे लोगों को कई ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं होने पर निराश लौटना पड़ा।

यात्रियों का कहना है कि दीपावली और छठ के लिए लोग करीब दो माह पहले से टिकट की तैयारी कर रहे हैं, इसके बावजूद बुकिंग खुलते ही कई ट्रेनों में रिग्रेट दिखने लगा है।

यात्रियों के अनुसार रेलवे की टिकट बुकिंग व्यवस्था में बदलाव के बाद परेशानी बढ़ी है। पहले कंफर्म सीट उपलब्ध नहीं होने पर वेटिंग टिकट मिल जाता था, जबकि अब कुछ ट्रेनों में सीधे रिग्रेट प्रदर्शित हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को त्योहार के दौरान घर पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों पर निर्भर होना पड़ सकता है।

इन ट्रेनों में रिग्रेट

नई दिल्ली से आने वाली बिहार संपर्क क्रांति (12566), वैशाली एक्सप्रेस (15566) और स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट (12562) के सभी कोच में रिग्रेट है।

मुंबई से आने वाली एलटीटी-छपरा (11059) और पवन एक्सप्रेस (11061) में भी सभी कोच रिग्रेट हैं। चेन्नई की गंगा कावेरी (12669) और साप्ताहिक राप्तीसागर (12522) में भी यही स्थिति है।

कोलकाता से आने वाली सियालदह-बलिया (13105), काठगोदाम एक्सप्रेस (13019) और पूर्वांचल एक्सप्रेस (15049) में एसी और स्लीपर श्रेणी में वेटिंग चल रही है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन पर रोक, राजभवन ने अनियमितता पर लिया एक्शन
Next Article कौन हैं उरांव? कुड़ुख भाषा से धुमकुड़िया तक, जानिए झारखंड की इस जनजाति की पूरी कहानी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिका में चमके देवघर के हर्षित, IEEE CICC-2026 में मिला आउटस्टैंडिंग स्टूडेंट पेपर अवार्ड
September 14, 2026
स्विटजरलैंड पहुंचा साहिबगंज की बर्ड सेंचुरी में हिंसा का मामला, पूर्व MLA ने झारखंड से दिल्ली तक पहुंचाई आवाज
September 14, 2026
‘e-KYC नहीं तो राशन बंद!’ झारखंड के 8.85 लाख लाभुकों पर मंडराया संकट, रांची-धनबाद सबसे आगे
September 14, 2026
10 साल लंबी वेटिंग लिस्ट!’ रामगढ़ के दुर्गा मंदिर में ‘डाक’ चढ़ाने की अनोखी परंपरा, 2037 तक होती है एडवांस बुकिंग
September 14, 2026

You Might Also Like

बिहारझारखंड

थल सैनिक कैंप 2026 में चमके मुजफ्फरपुर के कैडेट, आशुतोष कुमार ने जीता गोल्ड मेडल

By AMRIT RAJ
बिहार

बिहार: किराएदार, बिजली मीटर या बंटवारा… जानें आपकी संपत्ति पर कितना और किसे देना होगा टैक्स

By AMRIT RAJ
बिहार

मधुबनी के युवक ने मारा लंबा हाथ, लखनऊ में नौकर बन उड़ाया 1.5 करोड़ का माल, रुन्नीसैदपुर से गिरफ्तार

By AMRIT RAJ
बिहार

यह कैसी पढ़ाई? पश्चिम चंपारण में स्कूल गईं चार बहनें एक साथ गायब, 17 घंटे बाद दिल्ली में मिलीं

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?