• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > अमित शाह से मिले सुदेश महतो, कुड़मी को एसटी दर्जा देने की मांग

अमित शाह से मिले सुदेश महतो, कुड़मी को एसटी दर्जा देने की मांग

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/11 at 1:48 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कुड़मी समुदाय को एसटी दर्जा देने, JPSC-JSSC परीक्षाओं में धांधली और खनिज मामलों जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा.

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने समेत झारखंड से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और आवश्यक पहल के लिए ज्ञापन सौंपा.

Contents
JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं का उठाया मुद्दाकुड़मी को एसटी दर्जा देने का अनुरोधकुड़माली, कुड़ुख और मुंडारी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांगMineral Bearing Land Cess लगाने की मांगDMF फंड की CBI जांच की मांग

JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं का उठाया मुद्दा

सुदेश महतो ने JPSC और JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और वित्तीय अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने इन मामलों की CBI और ED से जांच कराने की मांग की. ज्ञापन के अनुसार, झारखंड की 39 परीक्षाएं जांच के दायरे में हैं, जबकि छह परीक्षाओं को राज्य सरकार ने स्थगित किया है.

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है. ऐसे में इन मामलों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच जरूरी है.

कुड़मी को एसटी दर्जा देने का अनुरोध

आजसू अध्यक्ष ने कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखा. उन्होंने इसे पूरा करने का अनुरोध करते हुए कहा कि एसटी का दर्जा मिलने से समुदाय के सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिल सकेगी.

कुड़माली, कुड़ुख और मुंडारी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

सुदेश महतो ने झारखंड की स्थानीय भाषाओं, विशेषकर कुड़माली, कुड़ुख और मुंडारी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की. उन्होंने कहा कि भाषा समाज की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इनके संरक्षण और संवर्धन से संबंधित समुदायों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास को मजबूती मिलेगी.

Mineral Bearing Land Cess लगाने की मांग

सुदेश महतो ने खनिज प्रभावित क्षेत्रों के परिवारों के हित में झारखंड में Mineral Bearing Land Cess लगाने की मांग भी रखी. उन्होंने आग्रह किया कि इससे मिलने वाली राशि का इस्तेमाल केवल खनन प्रभावित क्षेत्रों के परिवारों के जीवन स्तर में सुधार के लिए किया जाए. साथ ही राशि के उपयोग की निगरानी और कार्यों का निर्धारण भारत सरकार के स्तर से किए जाने की मांग की.

DMF फंड की CBI जांच की मांग

उन्होंने DMF (District Mineral Foundation) फंड के उपयोग में कथित अनियमितताओं और घोटाले की CBI जांच कराने की मांग भी की. सुदेश महतो ने कहा कि DMF की राशि का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों और वहां रहने वाले लोगों के हितों की पूर्ति करना है. ऐसे में राशि के उपयोग में किसी भी तरह की अनियमितता की निष्पक्ष जांच जरूरी है.

सुदेश महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री से झारखंड से जुड़े इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बिहार में 13 हजार की रिश्वत का हिसाब 15 साल बाद हुआ, बिहटा के ASI को 3 साल की जेल
Next Article ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन पर रोक, राजभवन ने अनियमितता पर लिया एक्शन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाढ़ प्रभावित गोलढाव चुआर में 400 परिवारों को मिली राहत सामग्री
September 14, 2026
कालाजार उन्मूलन अभियान को गति देने साहिबगंज पहुंची आईसीएमआर की टीम
September 14, 2026
गढ़वा की बेटियों ने मारी बाजी, बोकारो के बालक बने कबड्डी चैंपियन
September 14, 2026
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज, अपर समाहर्ता ने लिया जमीनी जायजा
September 14, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

बाढ़ प्रभावित गोलढाव चुआर में 400 परिवारों को मिली राहत सामग्री

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

कालाजार उन्मूलन अभियान को गति देने साहिबगंज पहुंची आईसीएमआर की टीम

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

गढ़वा की बेटियों ने मारी बाजी, बोकारो के बालक बने कबड्डी चैंपियन

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज, अपर समाहर्ता ने लिया जमीनी जायजा

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?