• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > बिहार में बाढ़ का कहर: 15 जिलों के 47 लाख लोग बेहाल, राहत और बचाव कार्य तेज

बिहार में बाढ़ का कहर: 15 जिलों के 47 लाख लोग बेहाल, राहत और बचाव कार्य तेज

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/11 at 10:49 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

बिहार में बाढ़ का दायरा बढ़ने से 15 जिलों के 88 प्रखंडों में 47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव कार्य, खाद्यान्न, पशु चारा और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की चुनौती बढ़ गई है, जिसके लिए सामुदायिक रसोई की संख्या बढ़ाई गई है।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में बाढ़ का दायरा लगातार बढ़ने के साथ प्रभावित आबादी का आंकड़ा 47 लाख के पार पहुंच गया है। राज्य के 15 जिलों के 88 प्रखंडों और 561 पंचायतों में 47 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

Contents
पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था पर बलदवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने का निर्देशराहत सामग्री की आपूर्ति पर नजरबाढ़ प्रभावित जिले

इस बीच प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने के साथ खाद्यान्न, पशु चारा, दवा एवं अन्य जरूरी सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने की चुनौती बढ़ती जा रही है। गंगा, गंडक, कोसी एवं सोन के कारण परेशानी बरकरार है।

बाढ़ प्रभावितों के लिए सामुदायिक रसोई की संख्या बढ़ाकर 1194 कर दी गई है। इन रसोइयों के माध्यम से करीब 52 लाख लोगों को दो समय का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

सरकार की ओर से जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी प्रभावित परिवार को भोजन की कमी नहीं होनी चाहिए। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचन) की संख्या और बढ़ाने को भी कहा गया है।

पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था पर बल

बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में पशुधन भी प्रभावित हुआ है। ऐसे में प्रभावित इलाकों में हरा और सूखा चारा उपलब्ध कराने के साथ पशुओं के लिए आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की जा रही है।

डेयरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में चारा आपूर्ति की लगातार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पशुओं में संक्रमण और बीमारी की आशंका को देखते हुए पशु चिकित्सा दलों को भी सक्रिय करने में निगरानी करने को कहा गया है।

दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने का निर्देश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने, प्रभावित आबादी के बीच चिकित्सा दल भेजने और बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

जलजमाव वाले क्षेत्रों में डायरिया, बुखार, त्वचा रोग और अन्य जलजनित बीमारियों को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है।

राहत सामग्री की आपूर्ति पर नजर

सरकार ने प्रभावित परिवारों तक राशन और अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था को भी मजबूत करने का निर्देश दिया है। जिन इलाकों में सड़क संपर्क बाधित है, वहां नाव समेत अन्य माध्यमों से राहत सामग्री पहुंचाने पर बल है।

जिला प्रशासन को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए राहत कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है।

बाढ़ प्रभावित जिले

बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सारण, बेगूसराय, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, भागलपुर, मधेपुरा, समस्तीपुर एवं अरवल है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जामताड़ा के नारायणपुर में डोका तालाब से बुजुर्ग का शव बरामद, हत्या या दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस
Next Article बिहार में पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन, 1100 रुपये मिलते ही खिले चेहरे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाजीपुर सदर अस्पताल में रजिस्टर से पकड़ी गड़बड़ी, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री निशांत कुमार ने रेफरल पॉलिसी पर कही खास बात
September 11, 2026
भारत-नेपाल सीमा पर टायर-ट्यूब तस्करी का बड़ा नेटवर्क, महराजगंज से दिल्ली तक फैला है गिरोह का नेटवर्क
September 11, 2026
सड़क बनी ‘स्विमिंग पूल’: बेगूसराय में ग्रामीणों ने केक और फीता काटकर किया उद्घाटन, अनोखे अंदाज में जताया विरोध
September 11, 2026
बिहार में पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन, 1100 रुपये मिलते ही खिले चेहरे
September 11, 2026

You Might Also Like

बिहार

हाजीपुर सदर अस्पताल में रजिस्टर से पकड़ी गड़बड़ी, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री निशांत कुमार ने रेफरल पॉलिसी पर कही खास बात

By AMRIT RAJ
बिहार

भारत-नेपाल सीमा पर टायर-ट्यूब तस्करी का बड़ा नेटवर्क, महराजगंज से दिल्ली तक फैला है गिरोह का नेटवर्क

By AMRIT RAJ
बिहार

सड़क बनी ‘स्विमिंग पूल’: बेगूसराय में ग्रामीणों ने केक और फीता काटकर किया उद्घाटन, अनोखे अंदाज में जताया विरोध

By AMRIT RAJ
बिहार

बिहार में पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन, 1100 रुपये मिलते ही खिले चेहरे

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?