• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > झारखंड में सीजीएल परीक्षा से नियुक्त अभ्यर्थियों के वेतन पर संशय बरकरार, विभागों में आनाकानी जारी

झारखंड में सीजीएल परीक्षा से नियुक्त अभ्यर्थियों के वेतन पर संशय बरकरार, विभागों में आनाकानी जारी

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/11 at 10:28 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से नियुक्त कर्मियों को कोर्ट के आदेश के बाद काम पर तो वापस रख लिया गया है, लेकिन सरकार द्वारा परिणाम रद्द किए जाने के कारण उनके वेतन भुगतान पर संशय बना हुआ है। विभागों को कार्मिक विभाग के पूर्व आदेश रद करने का इंतजार है।

 रांची। सीजीएल के माध्यम से नियुक्त कर्मियों को कोर्ट के आदेश के बाद काम पर रख तो लिया गया है लेकिन इन्हें वेतन देने में विभागों में आनाकानी चल रही है। सरकार के स्तर से सीजीएल परीक्षा का परिणाम रद किए जाने से यह परेशानी हुई है।

Contents
कार्मिक का आदेश वापस होने पर ही भुगतान होगाकार्मिक में तैयार हो रहा कार्य आवंटन का प्रस्तावनिम्न कर्मियों का वेतन हो रहा प्रभावित

इसी कारण से पिछले महीने सैकड़ों कर्मियों को वेतन नहीं मिला था। इस महीने भी अभी तक कोई सुगबुगाहट नहीं होने से आगे भी वेतन के लाले देखने को मिल सकता है। ज्ञात हो कि दैनिक जागरण ने पिछले महीने भी इसकी जानकारी दी थी कि कर्मियों को वेतन नहीं मिलेगा। हालांकि श्रम विभाग समेत कुछ अन्य विभागों ने भी इस मामले में वित्त विभाग से मंतव्य भी मांगा है।

कार्मिक का आदेश वापस होने पर ही भुगतान होगा

राज्य सरकार की ओर से कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ियों के पकड़े जाने के बाद नोटिस जारी कर परिणाम को रद करने की बात कही थी। इसके बाद एक ही साथ सभी कर्मियों को वापस लेने का निर्णय लिया गया और तत्काल प्रभाव से सभी को कार्यमुक्त भी कर दिया गया लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें काम पर रख लिया गया।

अब विभागों का यह कहना है कि इन्हें वापस काम पर रखने का आदेश देने के साथ कार्मिक विभाग पूर्व में दिए गए आदेश को रद करेगा तब जाकर भुगतान करना संभव होगा।

कार्मिक में तैयार हो रहा कार्य आवंटन का प्रस्ताव

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने सभी कर्मियों को कार्य आवंटित करने का निर्णय लिया है। इसके आलोक में संबंधित शाखा से कार्य आवंटन से संबंधित संचिका बढ़ाई जा रही है। संचिका पर आदेश प्राप्त होते ही सीजीएल के सफल अभ्यर्थियों को कार्य भी आवंटित कर दिया जाएगा। हालांकि सभी कर्मियों से पूर्व में आवंटित कार्य ही कराए जाएंगे।

निम्न कर्मियों का वेतन हो रहा प्रभावित

  • प्रखंड कल्याण पदाधिकारी : 195
  • प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी : 252
  • अंचल निरीक्षक सह कानूनगो : 185
  • सहायक प्रशाखा पदाधिकारी : 863
  • कनीय सचिवालय सहायक : 335
  • श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी : 182
  • प्लानिंग असिस्टेंट : 05
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article साहिबगंज में हैवान बने पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, शव मायके में फेंककर हुआ फरार
Next Article आज रे करम गोसाईं घरे दुआरे रे… से गूंज रहे झारखंड के गांव, जानिए इस लोकप्रिय करमा गीत का इतिहास
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाजीपुर सदर अस्पताल में रजिस्टर से पकड़ी गड़बड़ी, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री निशांत कुमार ने रेफरल पॉलिसी पर कही खास बात
September 11, 2026
भारत-नेपाल सीमा पर टायर-ट्यूब तस्करी का बड़ा नेटवर्क, महराजगंज से दिल्ली तक फैला है गिरोह का नेटवर्क
September 11, 2026
सड़क बनी ‘स्विमिंग पूल’: बेगूसराय में ग्रामीणों ने केक और फीता काटकर किया उद्घाटन, अनोखे अंदाज में जताया विरोध
September 11, 2026
बिहार में पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन, 1100 रुपये मिलते ही खिले चेहरे
September 11, 2026

You Might Also Like

झारखंड

जामताड़ा के नारायणपुर में डोका तालाब से बुजुर्ग का शव बरामद, हत्या या दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

आज रे करम गोसाईं घरे दुआरे रे… से गूंज रहे झारखंड के गांव, जानिए इस लोकप्रिय करमा गीत का इतिहास

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज में हैवान बने पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, शव मायके में फेंककर हुआ फरार

By AMRIT RAJ
झारखंड

हजारीबाग: आज ही लौटना था ड्यूटी पर… सुबह मंदिर के पीछे फंदे से लटका मिला आर्मी जवान का शव

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?