• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > टाटा स्टील में अप्रेंटिसशिप का मौका, 2 साल की ट्रेनिंग और स्टाइपेंड; मैट्रिक पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

टाटा स्टील में अप्रेंटिसशिप का मौका, 2 साल की ट्रेनिंग और स्टाइपेंड; मैट्रिक पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/11 at 10:06 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (यूआईएसएल) ने ट्रेड अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 22 सितंबर है।

जमशेदपुर। टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (यूआईएसएल) में ट्रेड अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के तहत आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को एसएनटीआई में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Contents
मैट्रिक पास होना अनिवार्यदो वर्ष का होगा प्रशिक्षण

अधिसूचना के अनुसार, आवेदन के लिए वर्तमान या पूर्व कर्मचारियों के बेटा-बेटी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, बेटा नहीं होने की स्थिति में दामाद, कर्मचारी के पति या पत्नी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रबंधन द्वारा तय शर्तों के अनुसार, प्रायोजक कर्मचारी ने 25 वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो या 15 वर्ष से अधिक लेकिन 25 वर्ष से कम सेवा की हो और सेवानिवृत्ति की आयु तक 25 वर्ष की सेवा पूरी कर लेगा।

मैट्रिक पास होना अनिवार्य

अभ्यर्थी का मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा में अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। इन तीनों विषयों में उत्तीर्ण अंक प्राप्त करना भी अनिवार्य है। वहीं, कर्मचारी वार्ड का जन्म एक सितंबर 2004 से एक सितंबर 2008 के बीच होना चाहिए। एससी-एसटी कर्मचारी वार्ड का जन्म एक सितंबर 2002 से एक सितंबर 2008 के बीच होना चाहिए।

वहीं, सामान्य वर्ग के दामाद, पति-पत्नी के लिए एक सितंबर 2001 और एससी-एसटी के लिए एक सितंबर 1999 के बीच की अवधि निर्धारित की गई है। वहीं, विशेष श्रेणी वार्ड का जन्म एक सितंबर 1996 से तय किया गया है। वहीं, अभ्यर्थी की दोनों आंखों की दृष्टि चश्मे के साथ 6/6 और चश्मे का पावर अधिकतम ±4.0 तक मान्य होगा। कलर विजन सामान्य होना जरूरी है।

दो वर्ष का होगा प्रशिक्षण

चयनित अभ्यर्थियों को एसएनटीआई में दो वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा और इस अवधि में उन्हें स्टाइपेंड भी मिलेगा। ट्रेड और प्रशिक्षण अवधि का आवंटन अभ्यर्थी के इंटरव्यू में प्रदर्शन तथा मैट्रिक के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि अप्रेंटिस प्रशिक्षण रोजगार की गारंटी नहीं है। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने और ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट (एआईटीटी) उत्तीर्ण कर नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद आवश्यकता होने पर अभ्यर्थी को टाटा स्टील यूटिलिटीज में नियुक्ति का अवसर मिल सकता है। 

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बैंक जाने से पहले पढ़ लें खबर, पलामू में हड़ताल से 200 शाखाओं पर लटका ताला; तीन दिन नहीं होगा काम
Next Article JPSC परीक्षा गड़बड़ी केस में श्वेता गुप्ता की जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाजीपुर सदर अस्पताल में रजिस्टर से पकड़ी गड़बड़ी, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री निशांत कुमार ने रेफरल पॉलिसी पर कही खास बात
September 11, 2026
भारत-नेपाल सीमा पर टायर-ट्यूब तस्करी का बड़ा नेटवर्क, महराजगंज से दिल्ली तक फैला है गिरोह का नेटवर्क
September 11, 2026
सड़क बनी ‘स्विमिंग पूल’: बेगूसराय में ग्रामीणों ने केक और फीता काटकर किया उद्घाटन, अनोखे अंदाज में जताया विरोध
September 11, 2026
बिहार में पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन, 1100 रुपये मिलते ही खिले चेहरे
September 11, 2026

You Might Also Like

झारखंड

जामताड़ा के नारायणपुर में डोका तालाब से बुजुर्ग का शव बरामद, हत्या या दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

आज रे करम गोसाईं घरे दुआरे रे… से गूंज रहे झारखंड के गांव, जानिए इस लोकप्रिय करमा गीत का इतिहास

By AMRIT RAJ
झारखंड

झारखंड में सीजीएल परीक्षा से नियुक्त अभ्यर्थियों के वेतन पर संशय बरकरार, विभागों में आनाकानी जारी

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज में हैवान बने पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, शव मायके में फेंककर हुआ फरार

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?