• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > मां दुर्गा के प्रति ऐसी आस्था, यहां 2052 तक डाक चढ़ाने की बारी बुक; सालों पहले तय होता है भक्तों का नंबर

मां दुर्गा के प्रति ऐसी आस्था, यहां 2052 तक डाक चढ़ाने की बारी बुक; सालों पहले तय होता है भक्तों का नंबर

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/11 at 9:18 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

मांडूचट्टी की सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति में मां दुर्गा के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था दिख रही है। यहां डाक चढ़ाने के लिए वर्ष 2052 तक और प्रतिमा निर्माण के लिए वर्ष 2039 तक नाम दर्ज हो चुके हैं।

संजय मंडल, मांडू (रामगढ़)। मांडूचट्टी की सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति में मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और आस्था का अनूठा उदाहरण देखने को मिल रहा है। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा में डाक चढ़ाने और प्रतिमा निर्माण कराने के लिए श्रद्धालुओं में वर्षों पहले से ही नाम दर्ज कराने की होड़ रहती है।

यही कारण है कि समिति के यहां प्रतिमा निर्माण के लिए वर्ष 2039 तक तथा प्रतिमा में डाक चढ़ाने के लिए वर्ष 2052 तक श्रद्धालुओं के नाम दर्ज हो चुके हैं। दूर-दूर तक फैली यह आस्था क्षेत्र में दुर्गापूजा की लोकप्रियता को दर्शाती है। समिति की ओर से प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं को मां दुर्गा की प्रतिमा में डाक चढ़ाने का अवसर दिया जाता है। इसके लिए श्रद्धालु पहले से अपना नाम दर्ज कराते हैं।

वर्ष 2026 के लिए रविंद्र कुमार गुप्ता, 2027 में राकेश कुमार (राजेश), 2028 में जवाहर साव, 2029 में अमरेंद्र कुमार गुप्ता, 2030 में प्रदीप कुमार, 2031 में नेहरू लाल, 2032 में राकेश कुमार (राजेश), 2033 में उमेश कुमार गुप्ता, 2034 में विजय किशोर प्रसाद, 2035 में रविंद्र कुमार गुप्ता, 2036 में जयमंगल गुप्ता, 2037 में राकेश कुमार (राजेश), 2038 में प्रदीप कुमार मोदी और 2039 में दीनबंधु गुप्ता का नाम दर्ज है।

इसी क्रम में 2040 में अमरेंद्र कुमार गुप्ता, 2041 में नेहरू लाल, 2042 में भोला प्रसाद, 2043 में अभय कुमार गुप्ता, 2044 में राकेश कुमार (राजेश), 2045 में शशिकांत गुप्ता, 2046 में अनिल कुमार गुप्ता, 2047 में नेहरू लाल, 2048 में अमरेंद्र कुमार गुप्ता, 2049 में राकेश कुमार (राजेश), 2050 में पंकज गुप्ता, 2051 में रोहित कुमार गुप्ता और 2052 में वीरेंद्र लाल गुप्ता ने डाक चढ़ाने के लिए अपना नाम दर्ज कराया है।

वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण कराने के लिए भी श्रद्धालुओं ने वर्षों पहले से अपनी बारी तय कर रखी है। वर्ष 2026 में रविंद्र गुप्ता, 2027 में गोरेलाल पंडित, 2028 में अमरेंद्र कुमार गुप्ता, 2029 में राजेंद्र प्रसाद, 2030 में उमेश प्रसाद गुप्ता, 2031 में राजेश कुमार, 2032 में गोल्डिस कुमार, 2033 में अमरेंद्र कुमार गुप्ता, 2034 में अभय कुमार गुप्ता, 2035 में आदित्य कुमार गुप्ता, 2036 में शैलेश गुप्ता, 2037 में विनय कुमार गुप्ता, 2038 में सुदामा प्रसाद गुप्ता तथा 2039 में अमरेंद्र कुमार गुप्ता का नाम दर्ज है।

समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि मां दुर्गा के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण प्रतिमा निर्माण और डाक चढ़ाने के लिए वर्षों पहले से नाम दर्ज कराने की परंपरा बनी हुई है। वहीं नवरात्र के पहले दिन से प्रतिदिन श्रद्धालुओं के द्वारा भोग लगाया जाता है। यह परंपरा नई पीढ़ी को भी धार्मिक आयोजन से जोड़ने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश देती है। 

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड में इस जगह पहुंचते ही अपने आप घूम जाती है घड़ी की सुई, बदल जाती है तारीख
Next Article CMPFO में 3.64 करोड़ का पेंशन घोटाला, सीबीआई ने चार कर्मचारियों पर दर्ज की FIR
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बैंक जाने से पहले पढ़ लें खबर, पलामू में हड़ताल से 200 शाखाओं पर लटका ताला; तीन दिन नहीं होगा काम
September 11, 2026
धनबाद में युवती का सिर कटा शव मिलने से सनसनी, जादू-टोना और नरबलि की फैली अफवाह
September 11, 2026
धनबाद में बारिश की कमी जल्द होगी पूरी, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो प्रेशर से अगले 15 दिन भारी वर्षा का अनुमान
September 11, 2026
सड़क जाम में फंसने पर सीता सोरेन ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी व्यवस्था
September 11, 2026

You Might Also Like

झारखंड

बैंक जाने से पहले पढ़ लें खबर, पलामू में हड़ताल से 200 शाखाओं पर लटका ताला; तीन दिन नहीं होगा काम

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

धनबाद में युवती का सिर कटा शव मिलने से सनसनी, जादू-टोना और नरबलि की फैली अफवाह

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

धनबाद में बारिश की कमी जल्द होगी पूरी, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो प्रेशर से अगले 15 दिन भारी वर्षा का अनुमान

By AMRIT RAJ
झारखंड

सड़क जाम में फंसने पर सीता सोरेन ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी व्यवस्था

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?