SIR को लेकर आशंकाएं दूर कीं, पानी-सड़क समेत जनसमस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
बरहरवा/साहिबगंज। झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने बुधवार को बरहरवा प्रखंड की रिसोड पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने चांदपुर, चंदनपुर एवं मेहंदीडांग पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं जानीं। इस दौरान तीनों गांवों में बैठक कर क्षेत्र की आवश्यकताओं पर चर्चा हुई।
बैठक में SIR को लेकर ग्रामीणों की आशंकाओं और सवालों पर उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। कहा कि नोटिस मिलने पर घबराने के बजाय उसके कारण की जानकारी लेकर संबंधित दस्तावेज तैयार कर निर्धारित तिथि पर प्रखंड कार्यालय पहुंचें। दस्तावेज में कमी होने पर अगली तारीख और सुधार का अवसर मिलेगा।
ग्रामीणों ने पानी, सड़क, नाला और मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी समस्याएं रखीं। डॉ. आलम ने समाधान के लिए संबंधित विभागों के समक्ष मामला रखने का आश्वासन दिया। मौके पर जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, रंजीत टुडू, अशोक कुमार दास, नेहाल अख्तर, शारिक रब्बानी, ओबैदुर रहमान समेत कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।



