• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > एसआईआर से बनी मतदाता सूची रहेगी स्थायी रिकॉर्ड, 410 बूथों पर नहीं मिला एक भी फॉर्म-6

एसआईआर से बनी मतदाता सूची रहेगी स्थायी रिकॉर्ड, 410 बूथों पर नहीं मिला एक भी फॉर्म-6

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/08 at 12:50 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची। झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत तैयार की जा रही मतदाता सूची को स्थायी दस्तावेज के रूप में संरक्षित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटना नहीं चाहिए।

Contents
410 मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 की संख्या शून्यकांके विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बूथों पर आवेदन नहीं18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं का पंजीकरण प्राथमिकता

उन्होंने सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों से कहा है कि विशेष रूप से पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं और ऐसे पात्र नागरिकों के पंजीकरण की प्रक्रिया तेज की जाए, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है। इसके लिए फॉर्म-6 और निर्धारित घोषणा-पत्र के जरिए आवेदन लिया जा रहा है।

5 अगस्त 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दौरान पात्र नागरिक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

410 मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 की संख्या शून्य

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा 8 सितंबर 2026 तक प्राप्त फॉर्म-6 आवेदनों की मतदान केंद्रवार समीक्षा की गई। समीक्षा में सामने आया कि झारखंड के कुल 31,892 मतदान केंद्रों में 410 केंद्र ऐसे हैं, जहां अब तक एक भी फॉर्म-6 प्राप्त नहीं हुआ है।

वहीं, 9,326 मतदान केंद्रों पर 1 से 5 आवेदन मिले हैं। 8,399 केंद्रों पर 6 से 10, 9,198 केंद्रों पर 11 से 20, 3,096 केंद्रों पर 21 से 30 और 1,463 केंद्रों पर 30 से अधिक फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं।

जिलेवार आंकड़ों में रांची सबसे आगे है। रांची के 217 मतदान केंद्रों पर अभी तक कोई फॉर्म-6 नहीं मिला है। इसके बाद दुमका में 38, देवघर में 35, साहिबगंज में 28, गढ़वा में 22 और गिरिडीह में 21 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां आवेदन की संख्या शून्य है।

कांके विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बूथों पर आवेदन नहीं

विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर देखें तो कांके (अ.जा.) में सबसे अधिक 133 मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 नहीं मिला है। इसके बाद हटिया में 43, भवनाथपुर में 22, मांडर (अ.ज.जा.) में 21, शिकारीपाड़ा (अ.ज.जा.) में 20 और खिजरी (अ.ज.जा.) में 19 मतदान केंद्रों पर अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं का पंजीकरण प्राथमिकता

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए उस तारीख तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या पूरी करने वाले सभी पात्र भारतीय नागरिकों का मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया जाए।

इसके लिए बीएलओ को ‘होम-टू-रोल’ सत्यापन के दौरान घर-घर जाकर ऐसे युवाओं और पात्र नागरिकों की पहचान करने को कहा गया है, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी विशेष जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को ECINET के जरिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 से भी अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में पात्र युवाओं की पहचान करने और उन्हें फॉर्म-6 भरने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की गई है।

निर्वाचन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस अभियान को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि 15 सितंबर 2026 की अंतिम तिथि तक कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘कृष का गाना सुनेगा’ वाले धूम की बदली जिंदगी, नशे से जंग जीतकर नई राह पर पिंटू प्रसाद
Next Article पलामू में बदली तस्वीर: कभी नक्सलियों के खौफ में थम जाती थीं सड़कें, अब रात में भी बेखौफ सफर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जमशेदपुर के MGM अस्पताल में जल्द शुरू होगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा
September 9, 2026
झारखंड में स्वास्थ्य फंड के इस्तेमाल में बड़ी लापरवाही, 125 करोड़ में खर्च हुए सिर्फ 35 करोड़; अब DC संभालेंगे जिम्मेदारी
September 9, 2026
मधु कोड़ा को हाईकोर्ट से राहत मिलेगी या लगेगा झटका? मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित
September 9, 2026
JTET 2026: CCTV से लैस स्कूल-कॉलेजों में ही होंगे परीक्षा केंद्र, 4.40 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
September 9, 2026

You Might Also Like

झारखंड

जमशेदपुर के MGM अस्पताल में जल्द शुरू होगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

झारखंड में स्वास्थ्य फंड के इस्तेमाल में बड़ी लापरवाही, 125 करोड़ में खर्च हुए सिर्फ 35 करोड़; अब DC संभालेंगे जिम्मेदारी

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

मधु कोड़ा को हाईकोर्ट से राहत मिलेगी या लगेगा झटका? मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

By Priyanka Kumari
झारखंडशिक्षा

JTET 2026: CCTV से लैस स्कूल-कॉलेजों में ही होंगे परीक्षा केंद्र, 4.40 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?