• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > साहिबगंज में बाढ़ का कहर गहराया, 24 घंटे में दूसरी मौत

साहिबगंज में बाढ़ का कहर गहराया, 24 घंटे में दूसरी मौत

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/07 at 4:21 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

बाढ़ के पानी में डूबने से 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शहर से लेकर दियारा तक भय और संकट का माहौल

साहिबगंज। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर ने साहिबगंज में बाढ़ के खतरे को और भयावह बना दिया है। बीते 24 घंटे के भीतर बाढ़ के पानी में डूबने से दूसरी मौत की घटना सामने आई है। बीते दिन जहां एक बच्ची की डूबने से मौत हुई थी, वहीं सोमवार को सदर प्रखंड के बड़ी कोदर जन्ना पटवर टोला में 56 वर्षीय जीछु राम (पिता- धन्नी राम) की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। लगातार हो रही घटनाओं ने जिले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

परिजनों ने बताया कि गंगा का जलस्तर अचानक तेज़ी से बढ़ने के कारण घर चारों ओर से पानी से घिर गया था। परिवार ने देर शाम तक घर का सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद जीछु राम रात में उसी घर में सोने चले गए, लेकिन सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकले। खोजबीन करने पर उनका शव घर के पास बाढ़ के पानी में मिला। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय, एएसआई उमाकांत ओझा और केशव मालाकार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

दियारा से शहर तक बाढ़ की मार:

बाढ़ का असर अब केवल दियारा क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि साहिबगंज शहर भी इसकी चपेट में आने लगा है। सदर प्रखंड के रामपुर, हरप्रसाद, मकबरा और शोभनपुर पंचायत सहित कई इलाकों में बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है। वहीं शहर के हबीबपुर, पाइप रोड, अलीनगर, दहला और भारतीया कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुसने से आवागमन बाधित हो गया है।

नालों का गंदा पानी घरों में, बीमारी का खतरा बढ़ा:

बाढ़ का पानी बड़े नालों में प्रवेश करने के बाद नालों की गंदगी लोगों के घरों तक पहुंच गई है। इससे पूरे इलाके में तेज़ दुर्गंध फैल रही है और जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर और हो रही मौतों से लोगों में भय का माहौल है। अब स्थानीय लोग प्रशासन से राहत, स्वच्छता और सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
September 7, 2026
सहायक अध्यापकों ने स्वर्गीय सुदीप्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
September 7, 2026
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा साहिबगंज की एक दिवसीय कार्यशाला
September 7, 2026
राजमहल में आधी रात घर से गायब हुई विवाहिता
September 7, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

सहायक अध्यापकों ने स्वर्गीय सुदीप्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा साहिबगंज की एक दिवसीय कार्यशाला

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

राजमहल में आधी रात घर से गायब हुई विवाहिता

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?