साहिबगंज। संवाददाता। साहिबगंज ग्रामीण मंडल के जयंतीग्राम महादेवगंज स्थित बूथ संख्या 35 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें एपिसोड का सामूहिक रूप से प्रसारण सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने ‘मन की बात’ में उठाए गए सामाजिक, राष्ट्रहित एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
मौके पर राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, पूर्व जिला मंत्री मनोज यादव, जनार्दन दास, संजय कुमार सिंह, अनिल मंडल, राजेश रविदास, किरण देवी, सुनीता देवी, सतन रविदास, राजेंद्र रविदास, विजय पासवान, भागवत दास, अरविंद मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।



