• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • #Sahibganj
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > गंगा उफान पर, कारगिल दियारा में मंडराया बाढ़ का खतरा; प्रशासन ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

गंगा उफान पर, कारगिल दियारा में मंडराया बाढ़ का खतरा; प्रशासन ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/23 at 2:40 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

मोटरबोट से दियारा पहुंची प्रशासन की टीम, कटाव से घरों पर खतरा देख एसडीओ ने जारी की चेतावनी

कटाव की जद में कई घर, 1500 से 2000 लोग प्रभावित होने की आशंका, शिविरों में रहने और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की अपील 

साहिबगंज। संवाददाता। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने दियारा क्षेत्रों में निगरानी और राहत-बचाव की तैयारी तेज कर दी है। रविवार को सदर एसडीओ अमर जॉन आइंद और सदर अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू ने मोटरबोट के जरिए रामपुर पंचायत समेत कारगिल दियारा क्षेत्र का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ और गंगा कटाव की वास्तविक स्थिति को देखा।

निरीक्षण के दौरान गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता पाया गया। दियारा क्षेत्र में कटाव के कारण कई घरों पर संकट मंडरा रहा है। ग्रामीण विपरीत परिस्थितियों के बीच जीवनयापन कर रहे हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क करते हुए कहा कि बाढ़ का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में लोग किसी तरह का जोखिम न लें और समय रहते सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

कटाव से बढ़ी चिंता, प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा:

सदर एसडीओ ने बताया कि कारगिल दियारा में करीब 1500 से 2000 लोग निवास करते हैं। संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर राहत शिविर तैयार किए जा रहे हैं। ग्रामीणों से शिविरों में जाने और अपने मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की अपील की गई है। शिविरों में भोजन और पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी। जरूरत पड़ने पर राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा।

दियरवासियों ने प्रशासन से स्थायी पुनर्वास की मांग:

कारगिल के दियारावासियों ने कहा कि हर वर्ष बाढ़ और कटाव के कारण घर और जमीन गंगा में समा रहे हैं। कई गांव पहले ही नदी में विलीन हो चुके हैं। ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थान पर जमीन उपलब्ध कराकर स्थायी रूप से बसाने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि कारगिल दियारा के सैकड़ों ग्रामीणों ने हाल में अंचलाधिकारी से मिलकर कटाव और बाढ़ की समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद प्रशासन की टीम ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संकट की स्थिति में जिला प्रशासन हरसंभव सहायता के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सदर अस्पताल में डीसी का औचक निरीक्षण, कई डीएस  व स्वास्थ्यकर्मी मिले गायब
Next Article साहिबगंज को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गणेश तिवारी और महेंद्र पोद्दार बने केंद्र सरकार के गैर सरकारी निदेशक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुब्रतो कप में गुमला की बेटियों का कमाल, बिहार को 5-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचीं झारखंड की शेरनियां
August 23, 2026
खान सर ने किसे दी जान से मारने की धमकी? पटना पुलिस से की शिकायत,बोली-पढ़ाने के बहाने आते थे रूम पर
August 23, 2026
2 घंटे में 150 सवाल, गलत जवाब के कटेंगे मार्क्स, समझें BPSC 72वीं प्रीलिम्स का एग्जाम पैटर्न
August 23, 2026
कहीं गिर न जाए दीवार! जर्जर आंगनबाड़ी भवन में पढ़ रहे नौनिहाल, 10 साल से मरम्मत का इंतजार
August 23, 2026

You Might Also Like

झारखंड

सुब्रतो कप में गुमला की बेटियों का कमाल, बिहार को 5-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचीं झारखंड की शेरनियां

By AMRIT RAJ
झारखंड

कहीं गिर न जाए दीवार! जर्जर आंगनबाड़ी भवन में पढ़ रहे नौनिहाल, 10 साल से मरम्मत का इंतजार

By AMRIT RAJ
झारखंड

शादी का झांसा, फिर युवती से यौन शोषण का आरोप… पुलिस ने आरोपी को घर से दबोचा

By AMRIT RAJ
झारखंड

जेसीबी से खुदाई के दौरान हुआ बड़ा नुकसान, बिजली विभाग को 1.50 लाख की चपत

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?