चतरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ यौन शोषण करने के आरोपी मो. आदिल को गिरफ्तार किया है. युवती की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की.
लावालौंग: पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी मो. आदिल उर्फ मो. हबीबुल्लाह आदिल चतरा सदर थाना क्षेत्र के लाइन मोहल्ला आजाद नगर का रहने वाला है.
22 अगस्त को युवती ने दिया था आवेदन
थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि एक युवती ने 22 अगस्त को आवेदन दी. जिसके आधार पर छल से यौन संबंध व आपराधिक धमकी का प्राथमिकी दर्ज की गई.
घर से गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में
साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी अभियान चला कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
छापामारी टीम में ये रहे शामिल
छापामारी टीम में थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विधायक प्रसाद यादव व कई जवान शामिल थे.



