• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • #Sahibganj
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > चिराग के विधायक अमित रानू के घर छापेमारी, SSP बोले- जमीन विवाद में भाई शामिल, MLA की भी भूमिका

चिराग के विधायक अमित रानू के घर छापेमारी, SSP बोले- जमीन विवाद में भाई शामिल, MLA की भी भूमिका

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/23 at 12:10 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

बेलसंड से लोजपा (रा.) विधायक अमित कुमार रानू के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर रविवार सुबह पुलिस ने छापेमारी की. यह कार्रवाई जमीन विवाद और बाउंड्री तोड़े जाने के मामले से जुड़ी है, जिसमें विधायक के भाई पर दबंगई का आरोप है.

विधायक अमित सिंह रानू के घर रेड: सीतामढ़ी के बेलसंड से लोजपा (रा.) विधायक अमित कुमार रानू के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर रविवार सुबह पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस टीम घर की तलाशी ले रही है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई दो दिन पहले हुए जमीन विवाद और बाउंड्री तोड़े जाने के मामले से जुड़ी है. बेलसंड विधानसभा सीट से अमित कुमार लोजपा (रा.) के टिकट पर 2025 में निर्वाचित हुए थे. 

Contents
जमीन विवाद के बाद दर्ज हुआ था केसविधायक के भाई पर लगा दबंगई का आरोपकोर्ट के सर्च वारंट के बाद पहुंची पुलिसविधायक के भाई की भूमिका की जांचSSP बोले- जमीन विवाद में भाई शामिल, MLA की भी भूमिका; बाउंड्री तोड़ने, लोगों को धमकाने के 13 केस दर्जविधायक आवास पर छापेमारी में मिले अहम दस्तावेज

जमीन विवाद के बाद दर्ज हुआ था केस

जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद में बाउंड्री तोड़े जाने की घटना सामने आयी थी. पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज होने की बात सामने आयी है.

विधायक के भाई पर लगा दबंगई का आरोप

पुलिस को दिये आवेदन में विधायक अमित कुमार रानू के भाई पर जमीन कारोबार में दबंगई करने का आरोप लगाया गया है. शिकायत के मुताबिक, विधायक के भाई कुछ अज्ञात युवकों के साथ लोजपा (रा.) का झंडा लगी गाड़ी से मौके पर पहुंचे थे. आरोप है कि इसके बाद जमीन की बाउंड्री तोड़ी गयी.

पीड़ित पक्ष ने पूरी घटना का वीडियो बनाए जाने का भी दावा किया है. हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में पुलिस की जांच जारी है.

कोर्ट के सर्च वारंट के बाद पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कोर्ट से सर्च वारंट लिया. इसी वारंट के आधार पर रविवार सुबह पुलिस टीम विधायक के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर पहुंची और तलाशी शुरू की.

फिलहाल पुलिस की तलाशी में क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है. पुलिस की जांच के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी.

विधायक के भाई की भूमिका की जांच

जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में पुलिस विधायक के भाई समेत अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है. पुलिस घटना से जुड़े वीडियो, शिकायत और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है. तलाशी और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

SSP बोले- जमीन विवाद में भाई शामिल, MLA की भी भूमिका; बाउंड्री तोड़ने, लोगों को धमकाने के 13 केस दर्ज

एसएसपी ने बताया कि 20 अगस्त को अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां में असमाजिक तत्वों ने बाउंड्री और लोगों के घरों को महिंद्रा थार तथा जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही दो आरोपियों (सुमित श्रीवास्तव और सन्नी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़ितों की ओर से मिले नए आवेदनों के आधार पर कुल 13 मामले दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई है.

विधायक आवास पर छापेमारी में मिले अहम दस्तावेज

जांच के दौरान विधायक के भाई सोनू सिंह और स्वयं स्थानीय विधायक की संलिप्तता उजागर हुई है. अदालत से सर्च वारंट हासिल कर अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित ठिकाने पर तलाशी ली गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने जमीन व पार्टनरशिप से जुड़े एग्रीमेंट, बैंक खातों के विवरण, वाहनों के कागजात और 2017 का हस्ताक्षरित ब्लैंक स्टांप पेपर बरामद किया है. पुलिस अब फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और संपत्ति जब्ती की तैयारी कर रही है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article NEET UG 2026: पहले चरण का संशोधित अस्थायी परिणाम जारी, 11.94 लाख रैंक तक के अभ्यर्थियों को आवंटित हुई MBBS सीट
Next Article Sahibganj: गंगा का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुब्रतो कप में गुमला की बेटियों का कमाल, बिहार को 5-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचीं झारखंड की शेरनियां
August 23, 2026
खान सर ने किसे दी जान से मारने की धमकी? पटना पुलिस से की शिकायत,बोली-पढ़ाने के बहाने आते थे रूम पर
August 23, 2026
2 घंटे में 150 सवाल, गलत जवाब के कटेंगे मार्क्स, समझें BPSC 72वीं प्रीलिम्स का एग्जाम पैटर्न
August 23, 2026
कहीं गिर न जाए दीवार! जर्जर आंगनबाड़ी भवन में पढ़ रहे नौनिहाल, 10 साल से मरम्मत का इंतजार
August 23, 2026

You Might Also Like

बिहारपटनाशिक्षा

खान सर ने किसे दी जान से मारने की धमकी? पटना पुलिस से की शिकायत,बोली-पढ़ाने के बहाने आते थे रूम पर

By AMRIT RAJ
शिक्षाबिहार

2 घंटे में 150 सवाल, गलत जवाब के कटेंगे मार्क्स, समझें BPSC 72वीं प्रीलिम्स का एग्जाम पैटर्न

By AMRIT RAJ
बिहारशिक्षा

NEET UG 2026: पहले चरण का संशोधित अस्थायी परिणाम जारी, 11.94 लाख रैंक तक के अभ्यर्थियों को आवंटित हुई MBBS सीट

By AMRIT RAJ
बिहारतारापुर

कांवरिया पथ पर मोबाइल चोरी, पुलिस के डर से फोन छोड़ भागा चोर, दो श्रद्धालुओं को वापस मिले मोबाइल

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?