• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > पटना में 38 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, नरकटियागंज से लाकर कई जिलों में करते थे 19 लाख की खेप बरामद

पटना में 38 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, नरकटियागंज से लाकर कई जिलों में करते थे 19 लाख की खेप बरामद

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/22 at 10:29 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

बिहार STF और पटना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 किलो गांजा और 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह खेप नरकटियागंज से लाकर बिहार के कई जिलों में सप्लाई की जानी थी.

Bihar STF Action : बिहार STF की विशेष टीम और पटना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. जक्कनपुर थाना क्षेत्र में 22 अगस्त को हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से गांजा के अलावा चार मोबाइल फोन भी बरामद किये. पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 19 लाख रुपये है.

Contents
जक्कनपुर में छापेमारी, चार तस्कर दबोचे गयेनरकटियागंज से गांजा लाकर कई जिलों में होती थी सप्लाईतस्करों का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

जक्कनपुर में छापेमारी, चार तस्कर दबोचे गये

संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी बालूपर निवासी आकाश कुमार, बेला थाना क्षेत्र के चांदपुर बेला पानी टंकी निवासी सौरभ कुमार, चांदपुर बेला निवासी धर्मेंद्र कुमार और फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के रोड चंद्र विहार कॉलोनी निवासी पूर्णिमा देवी के रूप में हुई है. मामले में जक्कनपुर थाने में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

नरकटियागंज से गांजा लाकर कई जिलों में होती थी सप्लाई

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में आकाश कुमार गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है. यह गिरोह कई वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है. गिरोह के सदस्य नरकटियागंज से गांजा की खेप लाकर बिहार के अलग-अलग जिलों में इसकी आपूर्ति करते थे.

तस्करों का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार तस्करों का नेटवर्क बिहार के कई जिलों तक फैला हुआ है. अब पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजे की खेप कहां से मंगायी गयी थी और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था. मामले में आगे की जांच जारी है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सिमडेगा में छह लेन सड़क निर्माण पर विवाद, प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई बैठक
Next Article पटना में 3 साल से एक ही डेस्क पर जमे नगर निकाय कर्मियों का होगा तबादला, विभाग ने दिया सख्त निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत सदर अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित|
October 7, 2026
चापाकल के मोटर में करंट आने से युवक की मौत|
October 7, 2026
नगर परिषद क्षेत्र में 1.22 करोड़ की आठ योजनाओं का शिलान्यास|
October 7, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत साहिबगंज में निकली भव्य सेवा-ज्योति यात्रा|
October 7, 2026

You Might Also Like

बिहार

कोरोना काल में नौकरी गई तो पत्नी ने दिखाई राह, बिहार के प्रवीण ने खड़ा किया लाखों का कारोबार

By AMRIT RAJ
बिहार

नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा

By AMRIT RAJ
बिहारपटनामौसम

Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?

By AMRIT RAJ
पटनाबिहार

बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ: PPP मोड पर बनेगा अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?