बरहरवा /साहिबगंज: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा के डॉट्स सेंटर परिसर में गुरुवार को निक्षय मित्रों की ओर से 12 टीबी मरीजों के बीच पोषण सामग्री से युक्त फूड बास्केट वितरित किया गया। एसडीपीओ, सीआई समेत विभिन्न थाना के पुलिसकर्मियों ने निक्षय मित्र के रूप में मरीजों को पोषण सहयोग दिया। इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनका मनोबल बढ़ाना और टीबी उन्मूलन अभियान में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना है।




